बिहार में SC-ST छात्रों को मुफ्त अनाज और 1000 रुपये के साथ मिलेंगी हॉस्टल की नई सुविधाएं, जानें कितना होगा खर्च

Bihar SC ST Student Get Free Hostel: बिहार में SC-ST वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा बढ़ाने की तैयारी है. अगले चार साल में सभी 534 प्रखंडों में आधुनिक छात्रावास बनाने का प्रस्ताव है. एक हॉस्टल पर 2.44 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. फिलहाल राज्य में 139 हॉस्टल चल रहे हैं और 60 नए हॉस्टल मंजूर हो चुके हैं.

Bihar SC ST Student Get Free Hostel: बिहार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी SC-ST वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा बढ़ाने की तैयारी चल रही है. अगले चार वर्षों में राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आधुनिक छात्रावास उपलब्ध कराने की योजना है.

इसके लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने छात्रावास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है. अभी यह प्रस्ताव तैयार हुआ है. इसे आगे संबंधित विभागों की सहमति और फिर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

एक हॉस्टल बनाने में 2.44 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

प्रस्ताव के अनुसार, एक छात्रावास के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए जाने की योजना है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद आगे निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.

इस योजना का मकसद SC-ST वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है.

अभी 139 छात्रावास चल रहे

फिलहाल बिहार में SC-ST वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 139 छात्रावास चल रहे हैं. इसके अलावा 60 नए छात्रावासों को मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है. नई योजना पूरी होने के बाद राज्य के सभी 534 प्रखंडों तक छात्रावास की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है.

हर जिले में 100 बेड का सावित्री बाई फुले हॉस्टल

SC-ST छात्र-छात्राओं के लिए एक और बड़ी योजना पर भी काम चल रहा है. विभाग की योजना हर जिले में 100 बेड वाला सावित्री बाई फुले छात्रावास खोलने की है.

इसके लिए अभी तक 18 जिलों में जमीन आवंटित की जा चुकी है. यानी इन जिलों में छात्रावास बनाने की दिशा में जमीन से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है.

91 आवासीय स्कूल पहले से चल रहे

हॉस्टल के अलावा बिहार में SC-ST वर्ग के बच्चों के लिए 91 आवासीय विद्यालय भी चल रहे हैं. इन स्कूलों में रहने और पढ़ाई की सुविधा बच्चों को मुफ्त दी जाती है. इसके साथ ही 28 नए आवासीय विद्यालय खोलने की मंजूरी भी दी जा चुकी है.

NEET और JEE में भी बच्चों ने हासिल की सफलता

इन आवासीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है. विभाग के अनुसार, इन स्कूलों के बच्चों ने NEET, JEE और दूसरे बड़े संस्थानों में सफलता हासिल की है. इससे इन स्कूलों में मिलने वाली पढ़ाई की सुविधाओं और बच्चों की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

हॉस्टल में हर महीने 15 किलो अनाज मुफ्त

SC-ST छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को सरकार की ओर से मुफ्त अनाज भी दिया जाता है. हर विद्यार्थी को हर महीने 15 किलो अनाज मिलता है. इसमें 9 किलो चावल और 6 किलो गेहूं शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खाते में हर महीने 1000 रुपये भी भेजे जाते हैं

हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना का भी फायदा मिलता है. इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में हर महीने 1000 रुपये DBT के जरिए भेजे जाते हैं.

सरकार की ओर से चल रहे छात्रावासों में बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है. यहां डिजिटल लाइब्रेरी के साथ दूसरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

नई योजना के तहत बनने वाले छात्रावासों से आने वाले वर्षों में SC-ST वर्ग के ज्यादा छात्र-छात्राओं को रहने और पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें:  13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व, बिहार लौटना है तो जान लें टिकट की तारीख, इस-इस दिन खुलेगी विंडो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >