21000 करोड़ से बिहार में बिछेगा सड़कों-पुलों का जाल, सरकार लेगी लोन, इस जिले में बनेगा महासेतु

बिहार में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये के लोन का फैसला लिया है. इस फंड से उत्तर बिहार के रुके हुए प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे होंगे. लोन की अदायगी टोल टैक्स से की जाएगी.

Bihar Road Projects: बिहार में शानदार सड़कें और पुल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पथ निर्माण विभाग ने बैंकों से 21 हजार करोड़ रुपये का लोन लेने की मंजूरी दे दी है. इस बड़े फंड से मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में रुके हुए और चल रहे प्रोजेक्ट्स का काम बहुत तेजी से पूरा होगा. इस 21000 करोड़ में से 15 हजार करोड़ रुपये बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) को दिए जाएंगे. 6 हजार करोड़ रुपये बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को मिलेंगे. विभाग ने इसकी सारी नियम और शर्तें अधिकारियों को बता दी हैं.

टोल टैक्स से चुकाया जाएगा लोन

सरकार यह लोन 25 सालों में किस्तों में चुकाएगी. कर्ज चुकाने के लिए बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली 2026 के तहत सड़कों और पुलों से जो टोल टैक्स वसूला जाएगा, उसका इस्तेमाल किया जाएगा. अब पैसों की कमी से कोई काम नहीं रुकेगा.

मुजफ्फरपुर को होगा सबसे बड़ा फायदा

इस नए फंड से मुजफ्फरपुर के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी. शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले अखाड़ाघाट पुल और दादर पुल के नए निर्माण में अब काफी तेजी आएगी. इसके साथ ही पुराने दादर पुल और शहर के सबसे व्यस्त माड़ीपुर आरओबी (ROB) की मरम्मत का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा.

पारू में बनेगा 3 किलोमीटर लंबा महासेतु

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के फतेहाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर एक बहुत बड़ा पुल बनने जा रहा है. लगभग 5 अरब रुपये के खर्च से यहां 3 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा. इस मेगा प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू होगा, जिससे पारू और आसपास के इलाकों में आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमीन का मुआवजा जल्द मिलेगा

मुजफ्फरपुर में BSRDCL द्वारा करीब 8 अरब रुपये की लागत से हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई सड़क बनाई जा रही है. इसके लिए जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब बैंकों से पैसा आते ही जिन किसानों या लोगों की जमीन ली गई है, उन्हें तेजी से मुआवजे का पैसा दिया जाएगा ताकि सड़क बनाने का काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे.

इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >