Bihar Road Bridge Project: बिहार में सड़क और पुल निर्माण को तेज करने के लिए पथ निर्माण विभाग और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्त पोषण का समझौता हुआ है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में पटना स्थित संकल्प सभागार में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
पथ निर्माण विभाग और NABARD ने किया समझौता
इस समझौते पर पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और NABARD के अध्यक्ष शाजी कृष्णन वी. ने हस्ताक्षर किए. इसका मकसद बिहार में सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं के लिए लंबे समय तक मदद उपलब्ध कराना है, ताकि विकास कार्य बिना रुकावट आगे बढ़ सकें.
ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल निर्माण को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सड़क और पुलों का मजबूत नेटवर्क बनाना सरकार की प्राथमिकता है. इस समझौते से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़कें और पुल बनाने के लिए जरूरी धन मिलेगा. इससे लोगों की आवाजाही आसान होगी और गांवों में व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सम्राट चौधरी ने NABARD का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में NABARD लगातार सहयोग कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा. उनके मुताबिक बेहतर सड़क और पुल किसी भी राज्य के विकास की मजबूत नींव होते हैं.
NABARD ने भी जारी रखा सहयोग का भरोसा
NABARD के अध्यक्ष शाजी कृष्णन वी. ने कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. राज्य में जहां भी आधारभूत ढांचे के विकास के लिए जरूरत होगी, NABARD हर संभव सहयोग करेगा. उन्होंने भविष्य में भी साझेदारी जारी रखने की बात कही.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया
पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर
