Bihar Rain Alert: बिहार में कहीं बारिश से राहत तो कहीं धूप की वजह से उमस झेलनी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया है.
जिलों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही किशनगंज और कैमूर जिले में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कई जिलों में पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है. जबकि कुछ जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है. इस दौरान उमस वाली गर्मी भी झेलनी पड़ सकती है.
अगले कुछ दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 12 अगस्त तक रुक-रुककर जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में भयंकर बारिश दर्ज की जा सकती है. लेकिन इसके बाद 13 और 14 अगस्त को पूरे बिहार में झमाझम बारिश की संभावना है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो, पटना समेत 4 जिलों में झमाझम बारिश हुई. पटना में तो दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहा. लेकिन रात-रात तक कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. पटना के अलावा अन्य जिलों में भी काले बादल छाए रहे. बिहार का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा. कहीं उमस तो कहीं बारिश से लोगों को राहत मिली.
नेपाल में बारिश से बिहार में आफत
दूसरी तरफ, नेपाल में झमाझम बारिश हो रही है. इसका असर बिहार में देखने के लिए मिल रहा है. कई जिलों में नदियां उफान पर आ गईं हैं. मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो, यहां बागमती नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. नदी के किनारे बसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कई घरों में पानी घुस गया है. इसके अलावा बेगूसराय जिले में गंगा नदी के आस-पास कटाव शुरू हो गया है.
Also Read: बिहार STF को मिलेगा नया ठिकाना, एक ही छत के नीचे बैठेंगे एसपी और डीएसपी, 63 करोड़ रुपये होंगे खर्च
