बिहार के इन 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवा चलने की भी संभावना

Bihar Rain Alert: पटना समेत आस-पास के इलाकों में बुधवार की सुबह काले बादल छाए रहे. इस बीच मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बादल गरजने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी है. इस दौरान बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

किस-किस जिले में जारी किया गया येलो अलर्ट?

मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कुछ जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है. जबकि कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी जैसी स्थिति रह सकती है. लेकिन शाम-शाम तक कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

राज्य में फिर एक्टिव होगा मॉनसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, दो-तीन दिनों के गैप के बाद पटना और आस-पास के इलाकों में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव होगा. उत्तर तटीय ओडिशा और सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित गहरा अवदाब पिछले 6 घंटे से बना हुआ है और लगभग 12 घंटे किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है. इससे अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

इसका प्रभाव अगले एक-दो दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में दिखने लगेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अलग-अलग भागों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ कई जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

मंगलवार को कैसा रहा मौसम?

मंगलवार को तेज धूप और उमस से लोगों को परेशानी हुई. लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ लगभग 10 मिनट तक हुई बारिश के साथ चली ठंडी हवा से मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को भी शहर में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को उमस से राहत मिल सकेगी.

Also Read: Bihar Student Protest: जेल से बाहर आए तेज प्रताप यादव, सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >