बिहार संपर्क क्रांति से स्वतंत्रता सेनानी तक, जानिए किन 80 ट्रेनों में जुड़ेंगे नए डिब्बे

Bihar Train News: उत्तर बिहार के रेल यात्रियों को जल्द लंबी वेटिंग से राहत मिल सकती है. पूर्व मध्य रेल ने 80 प्रमुख ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसमें सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति और वैशाली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं.

Bihar Train News: ट्रेनों में सीट के लिए लंबा इंतजार कर रहे उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. पूर्व मध्य रेल ने भीड़ वाली 80 प्रमुख ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू की है. इन ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है. अगर योजना को मंजूरी मिलती है तो हर यात्रा में बड़ी संख्या में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी.

पहले जांची जाएगी ट्रेनों की क्षमता

अतिरिक्त कोच जोड़ने से पहले रेलवे यह देखेगा कि संबंधित स्टेशनों और ट्रैक पर इसकी सुविधा है या नहीं. इसके लिए सोनपुर और समस्तीपुर समेत संबंधित रेल मंडलों से रिपोर्ट मांगी गई है. रेलवे अधिकारियों से प्लेटफॉर्म की लंबाई, पिट लाइन और ट्रेनों को चलाने की मौजूदा क्षमता से जुड़ी जानकारी मांगी गई है. रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि किन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा सकते हैं.

सप्तक्रांति से वैशाली एक्सप्रेस तक शामिल

प्रस्ताव में मुजफ्फरपुर से चलने वाली और वहां से होकर गुजरने वाली कई बड़ी ट्रेनें शामिल हैं. इनमें सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, मुजफ्फरपुर-साबरमती, मुजफ्फरपुर-हावड़ा, मुजफ्फरपुर-हडपसर और बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में भी कोच बढ़ाने का प्रस्ताव है.

प्रस्तावित ट्रेनों में 12557/12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति, 12561/12562 स्वतंत्रता सेनानी और 12553/12554 वैशाली एक्सप्रेस शामिल हैं.

दो कोच बढ़े तो हर फेरे में बढ़ेंगी सैकड़ों सीटें

जिन ट्रेनों में LHB कोच लगे हैं, उनमें दो अतिरिक्त कोच जोड़ने से हर फेरे में यात्रियों के लिए सैकड़ों सीटें बढ़ जाएंगी. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन यात्रियों को मिल सकता है, जिन्हें अभी कन्फर्म टिकट के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है. त्योहारों, गर्मी की छुट्टियों और दूसरे व्यस्त समय में ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है. ऐसे समय में अतिरिक्त कोच यात्रियों के लिए काफी राहत दे सकते हैं.

24 कोच वाली ट्रेनों को लेकर आगे बढ़ेगी योजना

रेल अधिकारियों के मुताबिक मंडलों से तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की सुविधा होगी, उनकी क्षमता बढ़ाने पर काम किया जाएगा. स्थायी तौर पर कोच बढ़ने से ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ेगी. इससे यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर हो सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिल्ली, हावड़ा और दक्षिण भारत जाने वालों को फायदा

मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार से दिल्ली, हावड़ा, मुंबई और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को इस योजना से खास फायदा मिलने की उम्मीद है. अतिरिक्त कोच लगने के बाद लंबी वेटिंग कम हो सकती है और ज्यादा लोगों को अपनी पसंद की तारीख पर टिकट मिलने का मौका मिल सकता है. अंतिम फैसला संबंधित रेल मंडलों की तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 नए एयरपोर्ट की तैयारी, नेपाल सीमा के पास से उड़ेंगे फाइटर प्लेन, 2030 तक का प्लान जानिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >