Bihar Politics: उपेन्द्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले- राजद की सरकार में बंद हुआ था BPSC

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बीपीएससी के अभ्यर्थी के पर बड़ी सहानुभूति जाता रहे हैं. उनके पिता लालू प्रसाद यादव की सरकार में बीपीएससी बंद हो गया था.

Bihar Politics: बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. कई नेता बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में उपेन्द्र कुशवाहा भागलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब देश का मूड वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2025 में एक बार फिर बिहार का मूड एनडीए की तरफ जा रहा है. मेरा भी मूड एनडीए की तरफ ही है. 

लालू से शासन में BPSC बंद हो गया था

इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पता है कि सत्ता में नहीं आएंगे. इसलिए अर्नगल बयान दे रहे हैं. बीपीएससी के अभ्यर्थी के ऊपर बड़ी सहानुभूति जाता रहे हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की सरकार में बीपीएससी बंद हो गया था. बिहार के लोगों को झांसा देकर सत्ता में आने का कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, तेजस्वी सत्ता में आने वाले नहीं है. 

ALSO READ: Bihar School News: बिहार में 3.20 लाख छात्रों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, शिक्षा विभाग ने लिया ये बड़ा एक्शन

तेजस्वी ने किया माई बहिन मान योजना का ऐलान

बता दें, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते दिन वादा किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर महागठबंधन की सरकार आती है तो माई बहिन मान योजना के तहत बिहार के महिलाओं को 2500 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा. तेजस्वी यादव के इस योजना पर भी पलटवार करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने जो किया है उसके सामने तेजस्वी की घोषणा का कोई मायने नहीं बनता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >