“ए सिपाही ठुमका लगाओ…” डांस करने वाला पुलिसकर्मी तलब, तेजप्रताप के खिलाफ जारी होगा चालान

Bihar Politics: होली के दिन अपने आवास पर तेजप्रताप यादव ने एक पुलिसकर्मी से ठुमका लगाने को कहा था. अब इस मामले में डांस करने वाले पुलिसकर्मी को तलब किया गया है. साथ ही तेजप्रताप यादव के खिलाफ दूसरे मामले में चालान जारी किया जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार में पटना समेत कई जगहों पर होली 15 मार्च को मनाई गई. होली के दिन राजद नेता तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर वर्दी में पुलिसकर्मी को डांस करने के लिए कहा था. तेजप्रताप यादव ने अपने अंदाज में कहा,” ठुमके लगाओ वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे.“ इसके साथ ही तेजप्रताप यादव होली के दिन बिना हेलमेट लगाए सड़क पर स्कूटी चलाते दिखे. वह स्कूटी से सीएम आवास के बाहर पहुंचे और कहा- “ए पलटू चाचा, हैप्पी होली.” अब इन दोनों मामले में पटना SSP अवकाश कुमार ने संज्ञान लिया है. तेजप्रताप यादव के कहने पर वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी को तलब किया गया है. साथी ही तेजप्रताप यादव के खिलाफ बिना हेलमेट लगाकर स्कूटर चलाने को लेकर चालान जारी किया जाएगा. 

डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजप्रताप यादव की इन हरकतों पर कहा, “जो बीज बोया जाता है, पौधा उसी तरह निकलेगा. राजद की संस्कृति वही है ना जो जंगलराज में था. राजद की संस्कृति है कि कानून की धज्जियां उड़ाना, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मजाक उड़ाना और संविधान का बार-बार अपमान करना. वे लोग कितने चेहरे बदल लें, लेकिन सोच और संस्कार वही रहेगा.”

तेजप्रताप यादव ने एक्स पर दी सफाई

वर्दी में पुलिसकर्मी से ठुमके लगवाने का मामला तूल पकड़ा तो तेजप्रताप यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बुरा न मानो होली है… आपसी भाईचारे के इस पर्व को भी बीजेपी और आरएसएस के साथ ही इनकी ये गोदी मीडिया ने होली में आज नफरत का एक नया रंग दे दिया है. पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है. देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >