बिहार के शिक्षा मंत्री की फिसली जुबान, मीडिया के सामने खुद को बताया स्वास्थ्य मंत्री

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी खुद का विभाग ही भूल गए. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उस वीडियो में मिथिलेश तिवारी ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री बता दिया है.

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से जुड़ी खबर है. उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया से बातचीत के दौरान मिथिलेश तिवारी ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री बता दिया है. लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गई, इसलिए उन्होंने शिक्षा मंत्री की जगह स्वास्थ्य मंत्री खुद को बता दिया.

शिक्षा मंत्री बोले- हमें ‘स्वास्थ्य मंत्री’ की जिम्मेदारी मिली

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. जिले में उन्होंने गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान वे एक कार्यक्रम में शामिल भी हुए. इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. मीडिया के सामने बात करते वक्त उनकी जुबान फिसल गई. उन्होंने कहा, बिहार में काफी कुछ करने की जरुरत है और हम करेंगे. ये हमारे लिए अवसर है. हमारी सरकार ने हमें ‘स्वास्थ्य मंत्री’ की जिम्मेदारी दी है.

शिक्षा मंत्री का बयान सुनते ही लोग हैरान

यह सुनते ही वहां मौजूद कुछ लोग थोड़े देर के लिए हैरान रह गए. इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स की ओर से शिक्षा मंत्री की जुबान फिसलने की बात कही जा रही है. इसके बाद भी शिक्षा मंत्री की ओर से मीडिया के साथ बातचीत की गई, जहां उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने की बात कही.

महिलाओं के ट्रांसफर पर कही ये बात

शिक्षा मंत्री ने कहा, हमारी एनडीए की सरकार ने पिछले कई सालों से उल्लेखनीय काम इस क्षेत्र में किया है. इसको और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है. हमारे पास जो भी संसाधन है, उससे बुनियादी ढांचे में परिवर्तन लायेंगे. साथ ही महिलाओं के ट्रांसफर को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा, इस पर बहुत जल्द उसकी नीति बनाकर ऐलान करेंगे.

Also Read: JDU MLA पप्पू पांडेय को राहत बरकरार, सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी की जमानत अर्जी पर भी हुई सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >