Bihar Police Transfer: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर तैनात किया गया है.
कुंदन कुमार बने पटना के पुलिस अधीक्षक प्रशासन
गया जिले के कुंदन कुमार अब पटना में पुलिस अधीक्षक प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पटना के पद पर तैनात थे.
भोजपुर के सोनू कुमार राय को नई जिम्मेदारी दी गई है. वे अब पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैशाली के पद पर काम करेंगे. इससे पहले सोनू कुमार राय पुलिस अधीक्षक प्रशासन पटना के पद पर तैनात थे.
दिलीप कुमार बनेंगे त्रिवेणीगंज SDPO
औरंगाबाद के दिलीप कुमार को भी नई जिम्मेदारी मिली है. वे अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) त्रिवेणीगंज सुपौल के पद पर तैनात होंगे. इससे पहले वे आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे.
गृह विभाग ने एक और बदलाव किया है. 29 अगस्त 2026 की विभागीय अधिसूचना संख्या 10560 से स्थानांतरित अधिकारियों में क्रम संख्या 19 पर शामिल पंकज कुमार सिंह का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल वाला पदस्थापन समाप्त कर दिया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तीनों अधिकारियों को नई जगह तत्काल योगदान देना होगा
गृह विभाग की 4 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन तीनों अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी. आदेश बिहार के राज्यपाल के आदेश से गृह विभाग के अपर सचिव रमेश कुमार की ओर से जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP, बिहार पुलिस में चली तबादला एक्सप्रेस, 10 अफसरों की नई तैनाती
