बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के इतने पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने एसआई के 150 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 9 जुलाई से 9 अगस्त तक किए जा सकेंगे. जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण.

Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है. इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई से 9 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

एसआई के 150 पदों पर भर्ती का ऐलान

आयोग ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के कुल 150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. यह भर्ती सामान्य बंद कैडर के तहत की जाएगी. अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से होगा.

आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है. आयु सीमा का निर्धारण मैट्रिक प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी.

Bihar Police SI Vacancy 2026: आयोग की अभ्यर्थियों से अपील

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

ALSO READ: भरत तिवारी के घर के बाहर कौन कर रहा रेकी? दहशत में परिवार, मां ने 9 जुलाई से भूख हड़ताल का किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >