Nitish Kumar Cabinet Expansion Live: मंत्रियों को सौंपे गये विभाग, नीतीश कुमार ने अपने पास रखा गृह विभाग
Copied link
बिहार में नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार आज राजभवन में हुआ. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नेसुबह साढ़े ग्यारह बजे 31 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. जदयू अपने कोटे से पुराने चेहरों को ही दोहराया है, जबकि राजद ने सभी जाति और धर्म के लोगों को कैबिनेट में प्रतिनिधत्व देने का प्रयास किया है. दोपहर बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री गृह विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण और नगर विकास विभाग दिया गया है. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मंत्रियों के विभागों की सूची
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
जगदानंद के बेटे सुधारकर को कृषि
जगदानंद के बेटे सुधारकर को कृषि विभाग का मंत्री बनाया गया है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
लेसी, मदन, अशोक और संजय झा के नहीं बदले विभाग
लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी और संजय झा के नहीं बदले विभाग. तीनों मंत्रियों को पुराना विभाग आवंटित.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
बिजेंद्र यादव बने ऊर्जा मंत्री बने
बिजेंद्र यादव ऊर्जा मंत्रीबने. इसके अलावा को योजना विभाग के भी मंत्री होंगे.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
विजय चौधरी बने वित्त मंत्री
विजय चौधरी वित्त मंत्री के साथ साथ वाणिज्य मंत्री बने हैं. इसके अलावा संसदीय कार्य विभाग भी दिया गया है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
तेज प्रताप बने पर्यावरण तो तेजस्वी को नगर विकास
तेज प्रताप को पर्यावरण विभाग का मंत्री बनाया गया है. तेजस्वी को स्वास्थ्य, पथ और नगर विकास विभाग दिया गया है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
आज ही मंत्रियों के विभाग का बंटवारा होगा
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. आज ही मंत्रियों के विभाग का बंटवारा होगा और शाम में नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मंत्रियों के घर उत्सव का माहौल
मंत्रियों के घर उत्सव का माहौल बना हुआ है. कई मंत्रियों के पैतृक आवास पर भी रंग गुलाल खेले जा रहे हैं. कई जगहों पर भोज का आयोजन भी किया गया है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
बिहार मंत्री मंडल में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने शपथ ली
बिहार मंत्री मंडल विस्तार में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
राजभवन में राष्ट्रगान के साथ बिहार मंत्री मंडल के विस्तार का कार्यक्रम खत्म
राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान के आदेश से राष्ट्रगान के साथ बिहार मंत्री मंडल का विस्तार कार्यक्रम खत्म हो गया. इसमें 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
बिहार मंत्री मंडल में शामिल हुए ये मंत्री भी
इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिक सिंह, शहनवाज आलम मुरारी गौतम और मोहम्मद शमीम ने राजभवन में ली शपथ.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
इन विधायकों ने ली शपथ
जमा खान, जयंत राज, अनीत देवी, जितेंद्र राय और सुधाकर सिंह ने शपथ ली.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मंच पर शपथ ले रहे हैं ये विधायक
शीला मंडल, प्रो चंद्रशेखर, सुमित कुमार सिंह, समीर महासेठ और सुनील कुमार ने ली शपथ.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
इन विधायकों ने ली शपथ
मदन सहनी, संजय झा, संतोष सुमन, ललित यादव और कुमार संजीव ने ली शपथ.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मंच पर बुलाये गये विधायक
अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, रामानंद यादव को मंच पर बुलाया गया. सभी ने शपथ ग्रहण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मंच पर बुलाये गये विधायक
विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप, आलोक मेहता व आफाक आलम मंच पर पहुंचे. पहले लेंगे ये शपथ.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे. पहली कतार में बैठे लोगों से कर रहे हैं बात. तेज प्रताप ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मुख्य सचिव और जदयू के बिजेंद्र यादव पहुंचे मंच पर
राजभवन के राजेंद्र मंडप में मुख्य सचिव और जदयू के बिजेंद्र यादव मंच पर पहुंच गये हैं. सभागार के मंत्री की शपथ लेलवाले तमाम विधायक मौजूद हैं. पहली कतार में राबड़ी देवी मौजूद हैं.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राज भवन रवाना
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राज भवन रवाना हो गये हैं. उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंची है. राजभवन में कई विधायक पहुंच चुके हैं. लोगों का राजभवन आना जारी है. थोड़ी देर में सीएम नीतीश कुमार भी राजभवन पहुंचेंगे.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे समर्थक
पटना- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे समर्थक. शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिया गया है पास. गाड़ियों का किया जा रहा है चेकिंग फिर अंदर जाने की अनुमति.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है
बिहार कैबिनेट के विस्तार पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि राजद का हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा है, भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों. इतना तय है कि सभी की भागीदारी है. पूरी कैबिनेट बिहार के सरोकार को प्रतिबिंबित करती है. हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
फिलहाल इसकी जानकारी नहीं
बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से जुड़े सवाल पर बोले अवध बिहारी चौधरी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं,पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाउंगा
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
राजभवन पहुंचने लगे विधायक, राबड़ी आवास ने निकले तेज प्रताप
महागठबंधन के कई विधायक राजभवन पहुंच गये हैं. विधायकों का राजभवन आना जारी है. इधर तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास ने निकल चुके हैं. बताया जा रहा है कि वो राबड़ी आवास से अपने आवास जायेंगे और वहां से राजभवन पहुंचेंगे.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
हम जैसे गरीबों की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद
पटना- आरजेडी कोटे से नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री बनने वाले सुरेंद्र राम ने कहा कि गरीबों के मसीहा,नौजवान के नेता तेजस्वी यादव ने जो भरोसा जताया है उसके लिए धन्यवाद देता हूं, हम जैसे गरीबों की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
मंत्री नहीं बनाये जाने से अजित शर्मा गुट नाराज
पटना- कांग्रेस के कई विधायक नाराज हो गये हैं. मंत्रिमण्डल में शामिल होने को लेकर नराजगी जता रहे हैं. विधायक दल के नेता अजित शर्मा गुट के साथ साथ कई विधायक नाराज बताये जा रहे हैं.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
राज भवन की सुरक्षा बढ़ाई गयी
राजभवन में लोगों का आना शुरू, राज भवन के आसपास की सुरक्षा बढ़ाई गयी. हर आदमी की पुलिसकर्मी कर रहे हैं जांच.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
तेज प्रताप यादव को राज भवन से आया फोन
राजद के मंत्रियों को राजभवन से फोन आने शुरू हो गये हैं. तेज प्रताप यादव ने स्वीकार किया है कि उन्हें राज भवन से फोन आया है. इसके अलावा अब तक राजद के 12 विधायकों को राजभवन से फोन आने की पुष्टि हो चुकी है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
शाम में होगी कैबिनेट की बैठक, 4 बजे तक मंत्रियों को मिलेगा विभाग
नीतीश कैबिनेट की बैठक आज शाम होनेवाली है. कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले सभी नये मंत्रियों को उनका विभाग आवंटित कर दिया जायेगा.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
लालू की सेहत खराब, शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शामिल
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पटना आना अंतिम समय में स्थगित हो गया है. लालू यादव अब पटना नहीं आ रहे हैं. कल तक उनके पटना आने की खबर थी, लेकिन अब लालू की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उनका पटना आना कैंसिल हो गया है. लालू अब शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पायेंगे.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
लालू के करीबी को भी कैबिनेट में जगह
बाहुबली अनंत सिंह के करीबी कार्तिक मास्टर जो कि कुछ दिनों पहले ही एमएलसी बने हैं को भी राजद कोटे से मंत्री बनाया जा रहा है. लालू के करीबी माने जाने वाले मगध इलाके के कद्दावर नेता और बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव, आलोक मेहता, समीर महासेठ जैसे चेहरों को भी तेजस्वी यादव ने साथ लेकर बखूबी जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
राजद कोटे से संभावित मंत्रियों की लिस्ट
1. तेज प्रताप यादव
2. आलोक मेहता
3. अनिता देवी
4. सुरेंद्र यादव
5. चंद्रशेखर
6. ललित यादव
7. भाई वीरेंद्र
8. रामानंद यादव
9. सुधाकर सिंह
10. कुमार सर्वजीत
11. कार्तिक मास्टर
12. अख्तरुल इस्लाम शाहीन
13. शहनवाज
14. इसराइल मंसूरी
15. समीर महासेठ
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
राजद रखेगा सबका ख्याल
कैबिनेट विस्तार के अंदर लगातार जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा जा रहा है. राष्ट्रीय जनता दल में लगभग सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई है. यादव आरजेडी को अब ए टू जेड की पार्टी बनाना चाहते हैं, इसलिए यादव और मुस्लिम के साथ-साथ भूमिहार जाति से आने वाले चेहरे को भी कैबिनेट में आरजेडी कोटे से जगह दी जा रही है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
जदयू ने पुराने चेहरों को दिया मौका
सीएम नीतीश कुमार ने पिछली सरकार में मंत्री रहे अपने पुराने तमाम लोगों को फिर से मौका दिया है. जदयू कोटे से जो लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमां खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी, शीला मंडल शामिल हैं.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
विधायकों को आने लगे फोन
जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जानी है, उनको राजभवन से फोन भी जा चुके हैं. हम के विधायक और जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन में बताया है कि उन्हें राज भवन में फोन आ चुका है. वो आज मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी फोन आने की बात कही है. नीतीश कुमार समर्थक एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह जो कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं, को भी राजभवन से मंत्री पद के लिए शपथ लेने संबंधी फोन आया है.
7:57 PM. 16 Aug 227:57 PM. 16 Aug
राजद से सबसे अधिक मंत्री
मंत्रिमंडल में राजद से सबसे अधिक मंत्री होंगे. राजद के 15 जबकि जनता दल यूनाइटेड के 12 विधायकों को जगह मिली हैं, वही कांग्रेस के दो, जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
2:35 PM. 16 Aug 222:35 PM. 16 Aug
राजभवन में तैयारी शुरू, 11:30 में होगा शपथ ग्रहण
बिहार में गठित नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार आज राजभवन में होगा. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे इन सभी लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. मंगलवार को 31 चेहरे बतौर मंत्री शपथ लेंगे.
मुख्य बातें
बिहार में नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार आज राजभवन में हुआ. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नेसुबह साढ़े ग्यारह बजे 31 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. जदयू अपने कोटे से पुराने चेहरों को ही दोहराया है, जबकि राजद ने सभी जाति और धर्म के लोगों को कैबिनेट में प्रतिनिधत्व देने का प्रयास किया है. दोपहर बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री गृह विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण और नगर विकास विभाग दिया गया है. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.