Bihar news: मजहब की दीवार तोड़ UP की मुस्लिम युवती ने बिहार के युवक के साथ रचाई शादी, इस तरह हुआ था प्यार

UP की रहने वाली एक मुस्लिम युवती सिदरा नाज ने अपने प्यार को पाने के लिए मजहब की दीवार को तोड़ते हुए समस्तीपुर के सिंधिया थाना क्षेत्र के बिहट गांव निवासी हिंदू लड़के कैलाश के साथ शादी कर ली. हालांकि शादी के अगले ही दिन यूपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

समस्तीपुर: यूपी की रहने वाली एक मुस्लिम युवती युवती सिदरा नाज ने अपने प्यार को पाने के लिए मजहब की दीवार को तोड़ते हुए समस्तीपुर के सिंधिया थाना क्षेत्र के बिहट गांव निवासी हिंदू लड़के कैलाश के साथ शादी कर ली. मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी के बाद युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है. युवती ने अपने परिजनों से किसी को परेशान नहीं करने की अपील भी की है.

क्या है मामला ?

दरअसल, यूपी की सिदरा नाज और बिहार के कैलाश के बीच बीते ढ़ाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जब दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आई तो युपी निवासी युवती अपने प्रेमी कैलाश को पाने के लिए अपने घर से एक हजार किमी दूर भागकर समस्तीपुर आ गई. इसके बाद युवती ने स्थानीय मनोकामना मंदिर में शादी कर ली. हालांकि शादी के एक दिन बाद ही यूपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

युवती ने सुरक्षा की लगाई गुहार

गिरफ्तारी से पूर्व युवती ने वीडियो बनाकर अपने परिजनों से परेशान नहीं करने और पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई. जानकारी के मुताबिक बिहट गांव निवासी कैलाश लगभग तीन साल पहले कमाने के लिए यूपी के बिजनौर गया हुआ था. इसी दौरान उसकी आंखे पड़ोस में रहने वाली सिदरा नाज से दो चार हो गया. दोनों प्रेमी जोड़े ने अपने परिजनों से शादी करा देने की गुहार भी लगाई, लेकिन दोनों के परिजन नहीं माने. इसके बाद कैलाश अपने घर वापस लौट आया था. लेकिन प्यार के परवाने के लिए सात समंदर की दूरी भी कम होती है. सिदरा नाज ने अपने प्रेमी से मिलने की ठान ली और बिजनौर से भागकर समस्तीपुर आ गई. जहां सिदरा नाज और कैलाश ने शादी कर ली.

युवती बोली- हम बालिग खुद करेंगे जिंदगी का फैसला

बता दें कि सिदरा नाज और कैलाश ने बीते बुधवार को समस्तीपुर के ही स्थानीय मनोकामना मंदिर में शादी की थी. शादी के एक दिन बाद गुरुवार को यूपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ बिजनौर लेकर चली गई. पुलिस ने बताया कि सिदरा के परिजनों ने बिहार निवाली कैलाश के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वहीं, गिरफ्तारी से पूर्व युवती सिदरा नाज ने कहा कि वे दोनों बालिग हैं. अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकते हैं. उसने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है. वह कैलाश के साथ ही जीना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >