Bihar News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, 15 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर

Bihar News: सुपौल में एक सड़क हादसा हो गया है. हादसे में एक साथ चाचा भतीजे की मौत हो गई है. हादसे में ट्रैक्टर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा. जानिए क्या है पूरा मामला?

Bihar News: बिहार के सुपौल में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चाचा और भतीजा की एक साथ मौत हो गई है. सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 15 फीट नीचे खाई में पलट गई. हादसे में ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक की पहचान मनोज साह और आशीष कुमार के रूप में की गई है. 

15 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार, चाचा-भतीजा एक साथ अपने खेत से एक ट्रैक्टर पर वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में नहर की सड़क पर ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बगल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर छातापुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है. 

ALSO READ: Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं हैं फिर भी सर्वे में चढ़ेगा नाम, जानें कैसे?

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

उधर, तेज रफ्तार ने एक बार फिर औरंगाबाद में एक शख्स की जान ले ली. औरंगाबाद के पचरूखिया बाजार में बाइक सवार और चारपहिया की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चारपहिया वाहन को मौके पर ही आग के हवाले कर दिया. हादसे औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के एनएच 120 पर पचरूखिया पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ. हादसे में बाइक और सवारी गाड़ी की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तकिया बुनियादगंज के रहने वाले सतेन्द्र चौधरी के रूप में की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >