बिहार: दिनदहाड़े फायरिंग में दो युवक को लगी गोली, एक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने वाहन में लगायी आग

Bihar News: बिहार के दरभंगा में दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. इसमें दो युवक को गोली लगी है. जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरे की हालत बेहद गंभीर है. घायल को इलाज के लिए फिलहाल DMCH भेजा गया है.

Bihar News: बिहार के दरभंगा में दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. इसमें दो युवक को गोली लगी है. जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरे की हालत बेहद गंभीर है. घायल को इलाज के लिए फिलहाल DMCH भेजा गया है. यह पूरी घटना जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव की है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक आरोपी के घर जमकर तोड़फोड़ की है. साथ ही सड़क के वाहन में आग भी लगा दी. इसके बाद पुलिस ने लोगों को नियंत्रित किया है.

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने 12 राउंड से अधिक फायरिंग की है. इसमें तारालाही के रहने वाले रवि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: बिहार में महादेव का ऐसा शिव लोक, जहां केवल छह महीने ही पूजा कर पाते हैं भक्त, जानें इस शिव धाम का अद्भुत रहस्य
पुलिस ने घटनास्थल से खोखा किया बरामद

गौरतलब है कि घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोखा बरामद किया है. वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया है. इन्होंने दरभंगा समस्तीपुर पथ को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि इसी जगह पर पहले मृतक के भाई की हत्या की गई थी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं, आक्रोशित लोगों को पुलिस ने फिलहात शांत कर दिया है. लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के लोग गुस्सा हो गए और एक वाहन में उन्हों‍ने आग लगा दी.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का 100वें एपिसोड का प्रसारण, स्कूली बच्चों ने साथ BJP नेता ने सुनी ‘मन की बात’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >