Bihar News: होली खेलने गए युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, डॉक्टर बोला- बुरी तरह क्षतिग्रस्त…

Bihar News: बिहार के बांका में होली खेलने गए युवक पर गांव के ही दो किशोरों ने हमला कर दिया. हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया. गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: होली पर बिहार में कई तरह की घटनाएं सामने आईं. बांका जिले से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें होली के दौरान गांव के दो किशोरों ने मिलकर एक 10 साल के युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चा होली खेलने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान गांव के ही दो युवक ने उसे पकड़ लिया और फिर मारपीट के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.  

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होली खेलने गए युवक को दो लड़के ने पकड़ लिया. इसके बाद पहले युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट की फिर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उसका प्राइवेट पार्ट कट गया. युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद दोनों आरोपी युवक फरार हैं. साथ ही घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति भी बताई जा रही है. वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है. बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि हमले में पीड़ित का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. साथ ही गंभीर चोटें भी आई हैं.

अधिकारी का बयान

घटना को लेकर एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने दोनों किशोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. दोनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं. तलाश जारी है. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: “बिहार में सिर्फ ये 4 लोग सुरक्षित, 13 करोड़ जनता भगवान भरोसे”, सांसद पप्पू यादव का सरकार पर जोरदार हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >