Bihar News: बिहार के इस SP ने बनाया रिकॉर्ड, हत्याकांड मामले में महज 50 दिनों में दिलाई सजा

Bihar News: सारण जिले के एसपी कुमार आशीष ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने नए कानून के तहत महज 50 दिनों के भीतर दोषियों को सजा दिलाते हुए रिकॉर्ड बनाया है. एसपी के इस कार्यशैली को रोल मॉडल माना जा रहा है.

Bihar News: बिहार के सारण जिले के एसपी कुमार आशीष ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने नए कानून के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने का रिकॉर्ड बनाया है. एसपी कुमार आशीष ने तिहरे हत्याकांड मामले में मजह 50 दिनों के भीतर कोर्ट से सजा दिलाते हुए रिकॉर्ड बनाया है. बता दें, यह हत्याकांड 16 जुलाई 2024 को हुआ था, जब रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह में एक प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका, उसके पिता और नाबालिग बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. घटना में प्रेमिका की मां ने किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाई थी. एसपी ने इस गंभीर मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की.

50 दिनों के भीतर दिलाई सजा

एसपी कुमार आशीष के द्वारा की गई तत्काल कार्रवाई और मामले को गंभीरता से लेने के बाद महज 14 दिनों के भीतर दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया और आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. इसके बाद, कोर्ट ने महज 50 दिनों के भीतर दोनों अभियुक्तों को उम्रकैद और आर्थिक दंड की सजा सुनाई है. यह प्रक्रिया भारतीय न्याय संहिता और नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत हुई, जो कि हाल ही में लागू हुई हैं.

ALSO READ: Bihar Politics: चिराग पासवान ने खेला नया ‘MY’ दांव, मोदी के हनुमान ने बढ़ाई लालू की चिंता

समय पर न्याय मिलना संभव

एसपी कुमार आशीष की इस विशेष उपलब्धि को न केवल बिहार बल्कि पूरा देश सराहा रहा है. कुमार आशीष की इस कार्यशैली को रोल मॉडल माना जा रहा है, जिससे अन्य प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों को प्रेरणा मिली है. कुमार आशीष ने यह साबित कर दिया कि समय पर न्याय मिलना संभव है यदि सभी संबंधित पक्ष सही दिशा में काम करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >