Bihar News: BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक का सिर फटा, नॉर्मलाइजेशन का कर रहे थे विरोध

Bihar News: राजधानी पटना में 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध करने पहुंचे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. आइए, जानते हैं पूरा मामला…

Bihar News: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई है. 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में आज पटना के आयोग कार्यालय के बाहर हजारों कैंडिडेट्स प्रदर्शन करने पहुंचे थे. पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. छात्रों को पुलिस ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. 

खान सर और रहमान सर उतरे सपोर्ट में

लाठीचार्ज में एक छात्र का सिर फूट गया है. साथ ही एक के पैर टूटने की भी जानकारी है. छात्रों के अनुसार, पुलिस ने गलत व्यवहार किया है. अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों के सपोर्ट में खान सर और रहमान सर उतरे हैं. दोनों शिक्षकों के साथ भारी संख्या में छात्र मौजूद हैं. प्रदर्शन में शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार आज लाठी से पिटवा रही है. छात्रों की भीड़ अब गर्दनीबाग में जुटी है.

डीएसपी ने मांगे पांच नाम

मौके पर पहुंचीं डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि अभी जिस तरह ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, अवैध है. इन लोगों के पास किसी भी तरह का कोई परमिशन नहीं है. ये लोग रोड जाम कर रहे हैं. हम इन लोगों से पांच लोगों का नाम मांग रहे हैं ताकि बीपीएससी से बात कराई जा सके. उन पांच लोगों को हम लोग बीपीएससी के पास लेकर जाएंगे जो प्रतिनिधि मंडल में हैं.

वन शिफ्ट-वन पेपर की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होना चाहिए. उनलोगों ने वन शिफ्ट-वन पेपर की मांग की है. इससे पहले बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर कहा था कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं. कुछ लोग आयोग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. परीक्षा में प्रश्नों के चार सेट का इस्तेमाल किया जाएगा. सभी सेट अलग-अलग होंगे. इनके रंग भी अलग-अलग होंगे. हालांकि, परीक्षा में किसी एक ही सेट को यूज किया जाएगा.

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

दरअसल,  70वीं बिहार लोक सेवा आयोग के लिए  13 दिसंबर को राज्य के 925 सेंटर्स पर एग्जाम होगा. इसमें 4 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. एक वर्ग की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि इस बार बीपीएससी ने परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने की योजना बनाई है. इस बात को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही थी. हालांकि, बीपीएससी ने कल ही यह साफ कर दिया था कि परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. इसके बाद आज पटना में बीपीएससी ऑफिस के बाहर बड़ी तादाद में बीपीएससी अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन करने जुटे. ऐसे में बीपीएससी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

क्या है नॉर्मलाइजेशन?

नॉर्मलाइजेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत किसी परीक्षा में मिले मार्क्स को सामान्य किया जाता है. नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया तब अपनाई जाती है जब एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाती है. नॉर्मलाइजेशन की मदद से परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स का प्रतिशत स्कोर निकाला जाता है.

ALSO READ: Land Survey News: बहुत बड़ी टेंशन हुई दूर! भूमि सर्वेक्षण में यह तरकीब दिलाएगी जमीन मालिकों को बड़ी राहत

ALSO READ: Accident in Begusarai: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 घरों का चिराग बुझा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >