हरियाणा में मारा गया बिहार का कुख्यात अपराधी, विधायक से मांगी थी रंगदारी, जानिए पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर...

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले का कुख्यात अपराधी सरोज राय मारा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मानेसर में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. इस अपराधी पर 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था.

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले का कुख्यात अपराधी सरोज राय मारा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मानेसर में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में कुख्यात सरोज राय का एनकाउंटर हुआ है. इस अपराधी पर 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था.

बता दें कि गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है. शुक्रवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर किया गया है. इस मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान को भी गोली लगी है. उनका इलाज जारी है.

दो लाख का इनामी बदमाश था सरोज राय

बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस की टीम ने बीते एक महीने से सरोज राय की तलाश कर रही थी. सरोज राय की जानकारी देने वाले को बिहार पुलिस की ओर से दो लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई थी. बता दें कि बिहार एसटीएफ को सरोज के हरियाणा में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई गई है.

अपराधी पर 30 मामले हैं दर्ज

जानकारी के अनुसार, सरोज पर 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसने रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी की मांग की थी. पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या करने की भी धमकी दी थी. जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

Also Read: सड़क दुर्घटना में घायल युवक के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे चिराग, बीच सड़क पर गाड़ी रोकी और फिर…

पुलिस ने रुकने को कहा तो चला दी गोली

मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सरोज राय गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी के क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था. पुलिस ने नाके पर रोकने को कहा तो उसने गोली चला दी. जब पुलिस ने अपने बचाव में क्रॉस फायरिंग की तो वह घायल हो गया. उसके साथ बाइक पर एक और साथी था, जो मौका देखकर फरार हो गया.

गोली लगने के बाद 26 वर्षीय घायल गैंगस्टर को सिविल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नवनियुक्त DCP क्राइम राजेश फोगाट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >