बिहार: पेट्रोल पंप संचालक से बदमाश ने की लाखों की ठगी, ATM बदलकर ऐसे दिया घटना को अंजाम

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के मेडिकल कॉलेज के समीप एटीएम पर पहुंचे युवक का बदमाश ने ATM कार्ड बदल लिया. इसके बाद लाखों की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है. युवक रुपये निकासी करने पहुंचा था.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के मेडिकल कॉलेज के समीप एटीएम पर पहुंचे युवक का बदमाश ने ATM कार्ड ही बदल लिया. युवक रुपये निकासी करने पहुंचा था. पेट्रोल पंप संचालक जगदीश बैठा के पुत्र अंकित कुमार से एक बदमाश ने एटीएम कार्ड बदल लिया. बदले गये एटीएम कार्ड से पांच मिनट के अंदर में एक पेट्रोल पंप से पॉश मशीन की मदद से पांच लाख रुपये उड़ा लिए गए. वहीं, 20 हजार रुपये मीनापुर के धर्मपुर में एक एटीएम से दो बार में निकासी किया गया.

पीड़ित छात्र ने नगर डीएसपी को दी मामले की जानकारी

रुपये निकासी का मैसेज जब पेट्रोल पंप संचालक के बड़े बेटे अमित बैठा के मोबाइल पर आया, तो उसने अपने छोटे भाई को घटना की जानकारी दी. पीड़ित मामले की शिकायत करने के लिए अहियापुर थाने पहुंचा. पीड़ित छात्र ने नगर डीएसपी राघव दयाल को मोबाइल पर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.

Also Read: बिहार: श्रावणी मेला के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, कांवरियों को नहीं करना होगा इंतजार, फटाफट देखें लिस्ट
मदद के बहाने की ठगी

अहियापुर के बीनू नगर के अंकित कुमार का का कहना है कि वह इंटर का छात्र है. उसके पिता जगदीश बैठा व बड़ा भाई अमित बैठा नागालैंड में पेट्रोल पंप पार्टनरशिप पर चलाते हैं. वह अपने भाई अमित का एटीएम कार्ड लेकर पारिवारिक खर्च के लिए 25 हजार रुपये निकासी करने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास एसबीआइ एटीएम से रुपये निकासी करने गया था. पैसा निकासी करने के बाद कैंसिल करने के दौरान मशीन फंस गया. वह कैंसिल बटन दबा रहा था. इस बीच पीछे खड़ा एक अंजान हेलमेट पहने युवक ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया. इसके बाद ठगी की घटना को अंजाम दिया. पॉश मशीन की मदद से रूपए की निकासी की गई.

Also Read: श्रावणी मेला 2023: बोल-बम से गूंज उठा सुल्तानगंज, केसरिया हो गया पूरा शहर, फोटो में देखें भक्तों का उत्साह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >