Bihar News: कटिहार के मनसाही स्थित स्कूल में पांचवीं के छात्र का शव बरामद, ग्रामीणों ने संचालक को बनाया बंधक

Bihar News: कटिहार के मनसाही स्थित निजी आवासीय विद्यालय से छात्र का शव मिला है. पुलिस ने संचालक व कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Bihar News: कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के चर्चित मनसाही हाट चौक पर संचालित एक निजी आवासीय विद्यालय द होरोजन से शुक्रवार की सुबह आठ बजे 10 वर्षीय छात्र का शव फंदे लटकता हुआ बरामद किया गया. मृतक छात्र की पहचान मनसाही कुमारीपुर विष्णु मंडल के पुत्र जिछू उर्फ जिसू के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि जीशू द होरोजन स्कूल में रहकर कक्षा पांच में पढ़ता था. छात्र के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही सैंकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा करते हुए स्कूल के संचालक कमल कुमार निराला को बंधक बना लिया.

परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने का लगाया आरोप

सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्कूल के संचालक कमल कुमार निराला व हथिया दियरा, लैलहा चौक थाना रौतारा के निवासी मोम्मद राजा को हिरासत में ले लिया. इसके बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. घटना को लेकर मृतक छात्र की मां रंजू देवी पति विष्णु मंडल ने स्कूल के संचालक कमल कुमार निराला व मोम्मद राजा पर पुत्र की हत्या कर साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया लगाया है.

Also Read: Bihar News: पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी आजाद ठाकुर को दबोचा, एससी एसटी समेत आधा दर्जन प्राथमिकी है दर्ज

घटना की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. घटना के बाद मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया. परिजनों का आरोप है कि मेरे बच्चे की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है. साक्ष्य को छुपाने का प्रयास किया गया है. पुलिस मामले की गहरायी से जांच करें तो सभी भेद खुलकर सामने आ जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >