Bihar News: बिहार में 2.75 करोड़ की विदेशी सिगरेट बरामद, रक्सौल से दिल्ली भेजने की थी तैयारी

Bihar News: सीमा शुल्क (निवारण) की पटना टीम द्वारा रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई है. पश्चिमी चंपारण के रक्सौल रेलवे स्टेशन से ई सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है. बता दें कि विदेशी मूल की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही थी.

Bihar News: सीमा शुल्क (निवारण) की पटना टीम द्वारा रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई है. पश्चिमी चंपारण के रक्सौल रेलवे स्टेशन से ई सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है. बता दें कि विदेशी मूल की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को ट्रेन से दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही थी. सीमा शुल्क की टीम ने बॉर्डर पुलिस की मदद से सिगरेट जब्त कर लिया है. लेकिन मौके से तस्कर फरार हो गए. इस बात की जानकारी सीमा शुल्क (निवारण) पटना के आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने दी.

ब्रेकभान से दिल्ली भेजने की थी तैयारी

आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने बताया कि आईसीपी चेक पोस्ट और निवारण रक्सौल के अधिकारियों को सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी ई सिगरेट चीन से नेपाल के रास्ते रक्सौल भेजा जा रहा है. रविवार की सुबह 8:40 बजे रक्सौल से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस के ब्रेकभान से दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है. जिसके बाद टीम बनाकर चेकिंग लगाई गई और इसको जब्त कर लिया गया.

अब तक की सबसे बड़ी जब्ती

आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने बताया कि ई सिगरेट की इससे बड़ी जब्ती अभी तक नहीं की गई थी. यह भारत में पूर्णतः प्रतिबंधित है जो चीन से भारत तस्करी कर लाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि कुल 6,598 पीस ई सिगरेट जब्त किया गया है. जो चीन में निर्मित किया गया है. जब्त किए गए सिगरेट का मूल्य करीब 2.7 करोड़ है. जब्ती के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने जब्ती की कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की थी. लेकिन, वहां से फरार हो गए.

Also Read: भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार विजय खरे का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >