Bihar News: किसान को पराली जलाना पड़ा महंगा, सैटेलाइट से ली गई फोटो, FIR दर्ज

Bihar News: बिहार के नालंदा में पुलिस ने पराली जला रहे किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही अन्य किसानों से पराली न जलाने की अपील की गई है.

Bihar News: बिहार के नालंदा में एक किसान को पराली जलाना महंगा पड़ा है. किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल, किसान ने अपने खेत में पराली जलाई थी. सैटेलाइट से इसकी तस्वीर ली गई, बाद में इसके आधार पर ही सत्यापन किया. मामला सत्यापित होने के बाद एक्शन लिया गया. पूरा मामला नालंदा के हरनौत का है. बता दें, इन दिनों हरनौत में सैटेलाइट के माध्यम से कृषि संबंधी कार्यों की निगरानी की जा रही है. 

फोटो के आधार पर हुआ सत्यापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 नवंबर को चेरो ओपी इलाके के चखाविंद गांव के रहने वाले किसान रामजी सिंह अपने खेत में पराली जला रहे थे. इसी क्रम में उनकी तस्वीर सैटेलाइट से ले ली गई थी. तस्वीर के माध्यम से ही मामले का सत्यापन किया गया. मामला सही पाए जाने के बाद उन पर एफआईआर दर्ज किया गया. बता दें कि सरकार की तरफ से लगातार किसानों को चेतावनी दी जा रही है कि वे पराली नहीं जलाएं. इसके बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. 

पराली में आग लगाने का उद्देश्य

पराली में आग लगाने का सीधा उद्देश्य यह माना जाता है कि इसके बाद जल्दी दूसरी फसल उगाई जा सके. किसान अपने फायदे को देखते हुए पराली जला देते हैं इससे सीधे तौर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है. प्रशासन की तरफ से लगातार किसानों को पराली न जलाने को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए जाते हैं. अब नालंदा में एक किसान पर केस दर्ज कर दूसरों के लिए यह चेतावनी दे दी गई है कि अगर इस तरह का काम किया गया तो अन्य पर भी एक्शन लिया जा सकता है.

पराली जलाने पर होगी कार्रवाई 

मामले को लेकर चेरो ओपी थाना प्रभारी विकेश कुमार ने बताया कि बिरजुमिल्की के चखाविंद गांव के खंधे में एक किसान के द्वारा खेत में पराली जलाई जा रही थी. डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर सैटेलाइट से प्राप्त फोटो के आधार पर उसका सत्यापन किया गया. इसके बाद किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. उन्होंने एक बार फिर से दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसान पराली न जलाएं. यदि कोई किसान खेत में पराली जलाते पकड़े जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >