Bihar News: खगड़िया के दुधैला गांव के समीप गंगा नदी में हुआ हादसा, नाव पर 16 महिलाएं थीं सवार, खोज जारी

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिला में नाव हादसा हो गया है. यह हादसा खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के दुधैला गांव के समीप गंगा नदी में हुआ है. नाव गंगा नदी में डूब जानी की सूचना मिली है.

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिला में नाव हादसा हो गया है. यह हादसा खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के दुधैला गांव के समीप गंगा नदी में हुआ है. नाव गंगा नदी में डूब जानी की सूचना मिली है. इस नाव पर कुल 17 लोग सवार थे. जिनमें 16 महिलाएं थीं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 महिला और एक पुरुष को सुरक्षित बार निकाल लिया गया है. वहीं एक महिला की खोज की जा रही है.

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे खगड़िया जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष ने कहा कि 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. वहीं एक महिला लापता है. लापता महिला को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में उतर चुकी है. फिलहाल लापता महिला की खो��� जारी है.

खबर अपडेट हो रही है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >