बिहार: दुकान में घुसकर बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, हत्या की वारदात से मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में दुकान में घुसकर एक इलेक्ट्रोनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरा की है. जहां, बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में दुकान में घुसकर एक इलेक्ट्रोनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरा की है. जहां, बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी. मृतक माझा गढ़ थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के रहने वाले थे. इनका नाम शिवजी प्रसाद बताया जा रहा है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक दुकानदार प्रतिदिन की तरह आज भी अपने दुकान पर गए थे. इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार कर दी. जिसके बाद मौके पर ही इनकी की मौत हो गई. जबकि, अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस ने अपने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और अपराधियों की तलाश कर रही है.

Also Read: भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा ने कभी आर्थिक तंगी के कारण रेस्टोरेंट में किया काम, अब करोड़ों की मालकिन
मामले की जांच में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, व्यापारी वर्ग इस घटना के बाद आक्रोशित है. हत्या के कारणों का फिलहात पता नहीं चल सका है. लेकिन, पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है. साथ ही बरौली थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी अपराधी शामिल होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: गिरिराज सिंह की मांग- द केरल स्टोरी फिल्म बिहार में टैक्स फ्री हो, बोले मनोज झा- आप हॉल में देख नहीं सकेंगे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >