बिहार के हर गांव में बनेगा एक खेल मैदान, सिपाही और अग्निवीर की तैयारी के लिए बनेगा ट्रैक, जानिए डिटेल्स

Bihar News: बिहार में कुल 6047 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. मनरेगा से इन खेल मैदानों का निर्माण होगा. फुटबॉल, बैंडमिंटन, वॉलीबॉल समेत कई खेलों के लिए मैदान तैयार किये जायेंगे.

Bihar News: बिहार में कुल 6047 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. मनरेगा से इन खेल मैदानों का निर्माण होगा. फुटबॉल, बैंडमिंटन, वॉलीबॉल समेत कई खेलों के लिए मैदान तैयार किये जायेंगे. सिपाही और अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक बनाये जायेंगे. एक खेल मैदान में लगभग नौ से दस लाख रुपये खर्च होंगे. पूरे राज्य में लगभग छह अरब 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

राज्य के कुल 8053 पंचायतों में कम से एक खेल मैदान मनरेगा से बनाया जाना है. वर्तमान में अभी 82 फीसदी पंचायतों में ही खेल मैदान के लिए जगह उपलब्ध हो पायी है. 2408 पंचायतों में खेल मैदान अभी नहीं चिह्नित किये गए हैं.

इन जिलों में 140 से 300 खेल मैदान बनेंगे

वैशाली में 144, बेगूसराय में 131, भोजपुर में 144, नालंदा में 151, सारण में 214, पश्चिम चंपारण में 208, मुजफ्फरपुर में 261, गोपालगंज में 167, दरभंगा में 229 खेल मैदान बनेंगे. वहीं सीतामढ़ी में 196, पटना में 236, सुपौल में 135, सीवान में 228, सहरसा में 111, कटिहार में 194, पूर्णिया में 194, समस्तीपुर में 293, अररिया में 192, मधेपुरा में 152, औरंगाबाद में 193, गया में 307, रोहतास में 223 खेल मैदानों का निर्माण होगा.

इन जिलों में सौ से कम खेल मैदान चिह्नित

खगड़िया में 53, शिवहर में 25, मुंगेर 52, बक्सर में 92, शेखपुरा में 38, अरवल में 52 और जहानाबाद 79 खेल मैदान चिह्नित हैं.

Also Read: पछुवा हवा के पावर से गिरने लगा तापमान, बिहार के इन 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

नौ जिलों में सौ फीसदी से अधिक खेल मैदान चिह्नित

राज्य के नौ जिलों में पंचायतों की संख्या से अधिक खेल मैदान चिह्नित किये गये हैं. जमुई में 152, नवादा में 183, कैमूर में 147, भागलपुर में 243, किशनगंज में 129, पूर्वी चंपारण में 409, मधुबनी में 401, लखीसराय में 80 और बांका में 194 खेल मैदान चिह्नित किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >