Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसे में 10 की मौत, बांका में 6 कांवड़ियों तो हाजीपुर में दो युवकों की गई जान

Bihar News: बिहार के तीन जिलों में अलग-अलग सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत गई है. बांका में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं, हाजीपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई.

Bihar News: बिहार के तीन जिलों में अलग-अलग सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत गई है. बांका में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं, हाजीपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. उधर शुक्रवार की रात सीतामढ़ी में पिता और बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी.

बांका में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत हो गई. दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए हैं. इनमें से कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, करीब दो दर्जन से अधिक कांवरियों का ग्रुप गंगाजल लेकर अमरपुर के जेठौरनाथ मंदिर जा रहा था. उसी दौरान यह दुर्घटना हो गई.

हाजीपुर में दो युवकों की मौत

उधर, हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के दाऊदनगर में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सदर अस्पताल हाजीपुर में शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. मृतकों की पहचान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अनजानपीर चौक बिनटोली गांव निवासी विजय महतों के बेटे करण कुमार और बिदूपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रंजन महतों के रूप में की गई है.

Also Read: गोपालगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, PMCH रेफर

सीतामढ़ी में पिता और बेटी को गंवानी पड़ी जान

वहीं, सीतामढ़ी में स्टेट हाईवे-87 पर शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर से पिता और बेटी की को अपनी जान गंवानी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजा राम साह अपने बेटी मधु प्रिय को परीक्षा दिलाने के लिए दरभंगा गए थे. परीक्षा देकर दोनों सुरसंड स्थित घर लौट रहे थे, इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के धनारी मोर और कोवारी के बीच की बताई जा रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >