Bihar: हार्डकोर इनामी नक्सली रेणुका की गिरफ्तारी की चर्चा, कुख्यात परवेज दा की रही करीबी

बिहार में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. मुंगेर-लखीसराय और जमुई समेत झारखंड का भी आतंक बने कुख्यात नक्सली परवेज दा की बेहद करीबी हार्डकोर रेणुका को गिरफ्तार करने की सूचना है.

बिहार में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. सूत्रों के अनुसार, एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. ऐसी चर्चा है कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और दुर्दांत नक्सली परवेज दा के बेहद करीबी माने जाने वाली इनामी हार्डकोर नक्सली रेणुका को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि रेणुका परवेज दा की राइट हैंड मानी जाती है और उसके ऊपर भी 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. रेणुका मुंगेर के धरहरा प्रखंड के सराधी गांव की रहने वाली है. वहीं परवेज दा के ऊपर लाखों का इनाम घोषित है.

परवेज दा का आतंक बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी रहा है. रेणुका की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है. हालाकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी पुष्टि नहीं कर रही है. रेणुका की गिरफ्तारी के बाद कई नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी. रेणुका की गिरफ्तारी से नक्सलियों के बीच भी हड़कंप की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >