Bihar Nikay Chunav : पटना में घर बैठे रह गये आधे से ज्यादा वोटर, दूसरे चरण में 57 फीसद मतदान

Bihar Nikay Chunav : पटना नगर निगम समेत राज्य के 68 नगर निकायों में आज दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया. मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया. सुरक्षा कारणों से गया के डोभी और फतेहपुर नगर पंचायत में वोटर शाम तीन बजे तक ही मतदान हुआ. राज्य के 23 जिलों में दूसरे चरण के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए 28 हजार से अधिक जवानों की प्रतिनियुक्ति मतदान केंद्रों में की गयी थी. राज्य में 17 नगर निगमों सहित 68 शहरों में मतदान हुआ है. इसके लिए 7088 बूथों और 286 चलंत बूथों पर मतदान की व्यवस्था की गयी थी. दूसरे चरण में 1665 पदों के लिए 11,127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

Live Updates
1:12 AM. 29 Dec 22 7:42 PM. 28 Dec

दूसरे चरण में बिहार में हुई 57.70 फीसद वोटिंग

बुधवार को दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों में नगर निकाय का चुनाव हुआ. शाम पांच बजे तक कुल 57.70 फीसद वोटिंग हुई. 30 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

1:12 AM. 29 Dec 22 7:42 PM. 28 Dec

मुजफ्फपुर में 49.3 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फपुर निगम चुनाव में शाम पांच बजे तक कुल 49.3% मतदान हुआ है.

1:12 AM. 29 Dec 22 7:42 PM. 28 Dec

अंतिम चरण के लिए वोटिंग समाप्त

बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है. कुल 68 निकायों में मतदान चल रहा था. 30 दिसंबर को चुनाव के परिणामों की घोषणा होगी.

1:12 AM. 29 Dec 22 7:42 PM. 28 Dec

मतदान को लेकर वोटरों में नहीं दिख रहा उत्साह

मतदान को लेकर वोटरों में नहीं दिख रहा उत्साह, अंतिम घंटों में छोटी रही कतार. कई जगहों में आधे से अधिक वोटर घर से नहीं निकले. मौसम में आये अचानक बदलाव को भी इसका कारण माना जा रहा है.

1:12 AM. 29 Dec 22 7:42 PM. 28 Dec

नगर निगम में वोटों की रफ्तार धीमी, नगर पंचायत में भारी मतदान

मुजफ्फरपुर में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है. नगर निगम मुजफ्फरपुर के मुकाबले नगर पंचायत मुरौल और माधोपुर सुस्ता में अधिक मतदान हो रहा है. नगर निगम में अबतक 35.05 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. मुरौल में 52.84 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की. माधोपुर सुस्ता में 53.50 प्रतिशत वोट पड़े.

1:12 AM. 29 Dec 22 7:42 PM. 28 Dec

आरा वार्ड संख्या 16 में चुनाव कराने आये एक कर्मी को हार्ट अटैक

आरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में चुनाव कराने आए एक कर्मी को हार्ट अटैक होने से अफरा तफरी मच गई. यह घटना मतदान केंद्र कृषि विज्ञान केंद्र के भाग एक में हुई. हार्ट अटैक हुआ कर्मी पंचायत शिक्षक है. हार्ट अटैक से पीड़ित कर्मचारी तरारी प्रखंड क्षेत्र के सेदहा गांव और पंचायत के निवासी अजय कुमार सिंह हैं. मतदान शुरू होने के साथ ही हार्ट अटैक होने के बाद आनन-फानन में सहकर्मी इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए हैं. नाक से खून आने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है.

मुख्य बातें

Bihar Nikay Chunav : पटना नगर निगम समेत राज्य के 68 नगर निकायों में आज दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया. मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया. सुरक्षा कारणों से गया के डोभी और फतेहपुर नगर पंचायत में वोटर शाम तीन बजे तक ही मतदान हुआ. राज्य के 23 जिलों में दूसरे चरण के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए 28 हजार से अधिक जवानों की प्रतिनियुक्ति मतदान केंद्रों में की गयी थी. राज्य में 17 नगर निगमों सहित 68 शहरों में मतदान हुआ है. इसके लिए 7088 बूथों और 286 चलंत बूथों पर मतदान की व्यवस्था की गयी थी. दूसरे चरण में 1665 पदों के लिए 11,127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >