Evening वेदर अपडेट: मॉनसून का U-Turn, बारिश की चपेट में पूरा बिहार, IMD की चेतावनी

Bihar Monsoon Alert: IMD पटना ने 22 जून के लिए दक्षिण बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गया, औरंगाबाद और रोहतास समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की आशंका है, जबकि उत्तर बिहार येलो अलर्ट पर है. पढे़ं पूरी रिपोर्ट…

Bihar Monsoon Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. IMD पटना की ओर से सोमवार देर शाम जारी जिला-वार अलर्ट रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर बिहार, मिथिलांचल और सीमांचल के अधिकांश जिलों को येलो अलर्ट जोन में रखा गया है. इस दौरान ऑरेंज अलर्ट वाले एरिया में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने और ठनका गिरने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने लोगों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट मैप, फोटो- एआई

ताजा अलर्ट के अनुसार पटना के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. ऐसे में किसानों, यात्रियों और आम लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.

दक्षिण बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

IMD रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और आसपास के कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

अब समझिये ऑरेंज अलर्ट का क्या अर्थ है…

तेज बारिश और गरज-चमक, फोटो-एआई

ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम सामान्य से अधिक खराब हो सकता है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है. मौसम विभाग ने खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है.

यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: किराना दुकानदार की बेटी साक्षी बनी ग्रामीण विकास अधिकारी, पहले ही प्रयास में निकाली परीक्षा

मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर में येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट मैप, photo- imd

उत्तर बिहार के प्रमुख जिले जैसे मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मोतिहारी और बेतिया येलो अलर्ट के दायरे में हैं. इन जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

दिन के दौरान आज बादल छाए रहे और देर रात तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और तेज हवा भी चल सकती है. हालांकि, यहां जोखिम ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों की तुलना में कम माना जा रहा है.

यह भी पढे़ं: Good News: मुजफ्फरपुर में खुलने जा रहीं 4 बड़ी फैक्ट्रियां, 39.42 करोड़ की मंजूरी

पटना में भी मौसम बदलने के संकेत

राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम करवट ले सकता है. बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ कई इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है. इससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है, लेकिन जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.

कार्यालय जाने वाले लोगों और छात्रों को घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढे़ं: Encounter: बिहार के कुख्यात लल्लन सिंह की पूरी ‘क्राइम कुंडली’, खून, लूट और दहशत की कहानी

किसानों के लिए जरूरी सलाह

बारिश से पहले अपने खेत में खड़ा किसान, फोटो- एआई

मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे खेतों में काम करते समय सतर्क रहें. यदि आकाश में बिजली चमक रही हो या तेज गर्जना सुनाई दे रही हो तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.

कटाई, मड़ाई और कृषि उपकरणों के उपयोग के दौरान भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पशुपालकों को भी मवेशियों को खुले मैदान में छोड़ने से बचने को कहा गया है.

यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: कपड़े बेचने वाले का बेटा बना टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, सेल्फ स्टडी के दम पर अभिनव बने अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >