Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

पटना से सविता की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी.

इन सीटों पर डाले जायेंगे वोट

इन चुनावों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटें शामिल हैं. जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर भी मतदान कराया जाएगा. मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन सीटों पर नए प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है.

नामांकन से नतीजे तक हर तारीख

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है.

23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. अब चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है.

किसका-किसका कार्यकाल होगा खत्म?

जानकारी के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर व्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा से डॉ. मदन मोहन झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद, पटना से नवल किशोर यादव और तिरहुत से संजय कुमार का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगा.

Also Read: EOU Raid: पटना समेत जेनरल मैनेजर के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ आय से अधिक संपत्ति का आरोप, दस्तावेज खंगाल रही टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >