MLC उम्मीदवार नहीं बनने पर दीपक प्रकाश के पास बचे ये 3 ऑप्शन, अब क्या करेंगे?

Bihar MLC Chunav: बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन किया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दीपक प्रकाश की हो रही है. एमएलसी बनना उनका लगभग तय माना जा रहा था लेकिन उम्मीदवार नहीं बनने पर अब वे क्या करेंगे, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Bihar MLC Chunav: विधान परिषद की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किए. खास बात यह रही कि पंचायती राज मंत्री और एनडीए के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने नामांकन नहीं किया. दीपक के नामांकन नहीं होने की स्थिति में 11 जून को नाम वापसी के निर्धारित समय खत्म हो जाने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी.

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटकी तलवार

6 महीने के भीतर दूसरी बार राज्य सरकार में मंत्री बने दीपक प्रकाश के सामने कई मुश्किलें सामने आने लगी हैं. वो राज्य के पहले ऐसे मंत्री बन गए, जिनकी कुर्सी पर किसी सदन के सदस्य नहीं रहने के कारण तलवार लटक गई है. ऐसे में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के राजनीतिक भविष्य को नई दिशा देने के लिए उनकी पार्टी नये ऑप्शन पर विचार कर सकती है.

ये हो सकते हैं 3 ऑप्शन

पहला- पांच महीने के अंदर राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना होगा. इसके लिए एक रास्ता उनकी मां निकाल सकती हैं. दीपक प्रकाश की मां स्नेहलता कुशवाहा सासाराम से एनडीए की विधायक हैं. अगर उन्होंने बेटे के रास्ते में आए कांटे को निकालने के लिए विधायिकी छोड़ने का फैसला लिया, तो वहां होने वाले उपचुनाव में दीपक प्रकाश किस्मत आजमा सकते हैं. जीत मिलने पर उनका मंत्री पद बरकरार रह सकता है.

दूसरा- दीपक प्रकाश के पास दूसरा ऑप्शन यह होगा कि 6 महीने का समय खत्म होने के बाद एक बार फिर मंत्री पद की शपथ लेने की है. लेकिन, इसके लिए एनडीए और मुख्यमंत्री की सहमति की जरुरत होगी.

तीसरा- दीपक प्रकाश के पास तीसरा ऑप्शन मंत्री पद छोड़ने का है. पद छोड़ने के बाद वह बिहार का दौरा कर सकते हैं. कुशवाहा बिरादरी पिछड़ी जातियों में यादवों के बाद दूसरी बड़ी आबादी वाली बिरादरी है. ऐसे में कुशवाहा समाज की सहानुभूति उन्हें मिल सकती है.

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

इन तमाम राजनीतिक गहमागहमी के बीच रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में हैं. सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था, कोई भी नाराजगी नहीं है. एक सीट मिलने की उम्मीद पर उन्होंने कहा, ठीक है. लेकिन ये सवाल उनसे जाकर पूछिए, जिन्होंने लेटर जारी किया. साथ ही उन्होंने NDA के MLC प्रत्याशियों को शुभकामना भी दी.

Also Read: हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >