Kal Ka Mausam: बिहार के इन 9 जिलों में भारी बारिश, 2 जिलों में भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य में तेज बारिश का दौर चलेगा. 31 अगस्त को कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है.

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है. अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अब वेल-मार्क लो प्रेशर एरिया में बदल गया है. इसका चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है.

इस वेदर सिस्टम का असर बिहार में भी दिखाई देगा. कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा. कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. 31 अगस्त को मौसम का असर सबसे ज्यादा कई जिलों में देखने को मिल सकता है.

31 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 31 अगस्त को उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है. इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं गया और नवादा में अत्यधिक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इन जिलों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. IMD ने पूरे राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

1 सितंबर को इन जिलों में बरसेंगे बादल

बारिश का असर 1 सितंबर को भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा और शेखपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ वज्रपात की भी आशंका बनी रहेगी.

2 सितंबर को बक्सर और सीवान में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा. बक्सर और सीवान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, बारिश का असर राज्य के दूसरे हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है.

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

बीते 24 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. औरंगाबाद, सीवान, समस्तीपुर और सुपौल के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई.

सबसे ज्यादा बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • ओबरा, औरंगाबाद: 82.8 मिमी
  • वीरपुर, सुपौल: 82.0 मिमी
  • हसनपुर, समस्तीपुर: 70.0 मिमी
  • कुटुम्बा, औरंगाबाद: 68.6 मिमी
  • बसंतपुर, सीवान: 67.6 मिमी
  • जिरादेई, सीवान: 63.2 मिमी

इसके अलावा पटना, गया, बक्सर, खगड़िया और कटिहार समेत कई जगहों पर भी बारिश दर्ज की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुपौल में सबसे ज्यादा तापमान

बारिश के बावजूद तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई खास बदलाव नहीं हुआ. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस सुपौल में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज और मुंगेर में रिकॉर्ड हुआ. बारिश और मौसम के बीच कुछ इलाकों में तेज हवा भी चली. अररिया और लखीसराय में हवा की रफ्तार 39 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची.

वज्रपात को लेकर रहें सतर्क

मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें. पक्के और सुरक्षित भवन में रहें. पेड़, बिजली के खंभे और दूसरे ऊंचे स्थानों से दूरी बनाए रखें.

बारिश के दौरान मोबाइल या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

किसानों के लिए भी जारी हुई सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को भी मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा है. तेज बारिश और हवा की स्थिति में खेतों में अनावश्यक जाने से बचने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में लोगों को नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

Also Read: बाहुबली सूरजभान सिंह की पूरी कहानी: पिता चाहते थे कि बेटा बने फौजी, फिर जुर्म की दुनिया में रखा कदम और ऐसे बदल गई पूरी जिंदगी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >