Bihar Ka Mausam: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे होगी बारिश, IMD ने आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट किया जारी

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के गया जिले में मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है. इसे के येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी में बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के गया जिले में मौसम खराब रहेगा. इस दौरान अतरी, आमस, इमामगंज, खिजरसराय, गया नगर प्रखंड, गुरुआ, टंकुप्पा, टिकारी, डुमरिया, डोभी, नीमचक, परैया, फतेहपुर, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, मानपुर, मोहड़ा, मोहनपुर, वजीरगंज और शेरघाटी के लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

IMD का अलर्ट

23 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

23 सितंबर को बिहार के 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर में अलर्ट रहेगा. बाकी जिलों में 23 सितंबर को येलो अलर्ट नहीं है.

24 सितंबर को पूरे बिहार में अलर्ट

24 सितंबर को मौसम का असर पूरे राज्य में देखने को मिल सकता है. इस दिन बिहार के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट है. कई जगह गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है.

25 सितंबर को भी सभी जिलों में येलो अलर्ट

25 सितंबर को भी बिहार के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. यानी उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक मौसम बदल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

26 सितंबर को भी पूरे बिहार में असर

26 सितंबर को भी राज्य के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इस दिन भी कई जगह गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. ऐसे में 24 से 26 सितंबर तक पूरे बिहार में मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा.

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस बाजार में बनेगा 2 KM का फोरलेन फ्लाईओवर, NHAI ने निकाला टेंडर, खर्च होंगे 148.90 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >