बिहार का मौसम: 24 से 26 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम इन दिनों सामान्य बना हुआ है. कभी-कभी हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखी जा रही है. इस तरह से मॉनसून की रफ्तार राज्य में धीमी बनी हुई है. लेकिन एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज दो दिनों के बाद एक बार फिर बदलने वाला है. फिलहाल किसी-किसी जिले में हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. जबकि कई जिलों में लोग अभी भी उमस वाली गर्मी झेल रहे हैं. इस तरह से मौसम का मिलाजुला असर देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है.

तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 सितंबर से 26 सितंबर तक राज्य में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई है. इस दौरान कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. साथ ही बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से बिगड़े मौसम में खेतों में काम नहीं करने की अपील की है.

राज्य में मौसम बिगड़ने की वजह

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनी हुआ है. यह आगे बढ़ते हुए 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. 24 सितंबर तक इसकी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. इसकी के प्रभाव से उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों जैसे कि भागलपुर, बांका, कटिहार, किशनगंज, और पूर्णिया समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका है.

24 से 26 सितंबर तक विभाग का पूर्वानुमान

24 सितंबर- इस दिन पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. लेकिन कटिहार, किशनगंज, बांका, भागलपुर और जमुई जिले में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा बना रह सकता है.

25 सितंबर- इस दिन भी पूरे बिहार में चेतावनी जारी की गई है. लेकिन पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, गयाजी और औरंगाबाद में तेज बारिश हो सकती है. इन जिलों में ज्यादा मौसम बिगड़ा रह सकता है.

26 सितंबर- इस दिन औरंगाबाद और पूर्वी चंपारण जिले में तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा दूसरे जिलों में भी मॉनसून का असर दिख सकता है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में मौसम का पूर्वानुमान

पटना में मौसम की बात करें तो, राजधानी में भी 24 से 26 सितंबर तक मौसम बिगड़ा रह सकता है. कहीं बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है तो कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

बिहार में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग की माने तो, राज्य में इस बार सामान्य से काफी कम ही बारिश हो पाई है. मॉनसून अब आखिरी फेज में आ गया है. जारी किए गए आंकड़ों की माने तो, 586.3 मिमी बारिश बिहार में हो पाई है. जबकि अब तक सामान्य बारिश 925.5 मिमी हो जानी चाहिए थी. इस तरह से देखा जाए तो 37 प्रतिशत ही कम बारिश हो पाई है.

Also Read: 385 कुख्यात अपराधी, करोड़ों की संपत्ति और EOU का एक्शन प्लान, बिहार में अब तेज होगी कुर्की जब्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >