बिहार के इन दो प्रमुख खनिज ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, 10 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें किन जिलों में हैं ब्लॉक

Bihar News: बिहार में खनिज संसाधनों के व्यावसायिक इस्तेमाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. जमुई के मैग्नेटाइट और बांका के कॉपर-लेड-जिंक ब्लॉक की ई-नीलामी होगी. इसकी प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी.

Bihar News: (कृष्ण कुमार की रिपोर्ट) बिहार सरकार जमुई और बांका जिले के दो प्रमुख खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की तैयारी में जुट गई है. खान एवं भूतत्व विभाग के अनुसार, जमुई के माजोस-भंटा संयुक्त मैग्नेटाइट ब्लॉक और बांका के पिंडारा कॉपर-लेड-जिंक ब्लॉक की ई-नीलामी होगी. सरकार का लक्ष्य छोटे खनिजों से मिलने वाले राजस्व से आगे बढ़कर बड़े और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के क्षेत्र में बिहार को औद्योगिक और खनिज हब के रूप में विकसित करना है.

निवेशकों के लिए पहले से हो रही तैयारी

दोनों ब्लॉकों की नीलामी से पहले कई जरूरी नियामकीय और जमीनी काम किए जा रहे हैं. इनमें वन मानचित्रण, इको-सेंसिटिव जोन यानी ईएसजेड का सीमांकन, कैडस्ट्रल डिमार्केशन और भूमि सुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं.

विभाग का कहना है कि इन तैयारियों से निवेशकों को परियोजना से जुड़ी जरूरी जानकारी पहले ही मिल सकेगी. इससे परिचालन संबंधी स्पष्टता बढ़ेगी और लागत का बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा. साथ ही, परियोजनाओं को जल्द शुरू करने में भी मदद मिलेगी.

10 सितंबर से शुरू होगी ई-नीलामी की प्रक्रिया

ई-नीलामी का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है. टेंडर दस्तावेज यानी आरएफपी की उपलब्धता और साइट विजिट के लिए पंजीकरण 10 सितंबर 2026 से शुरू होगा. यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी.

इसके बाद 30 सितंबर को प्री-बिड कॉन्फ्रेंस और साइट विजिट होगी. इच्छुक निवेशकों को तकनीकी और वित्तीय बोलियां 21 अक्टूबर तक जमा करनी होंगी.

इसके बाद 12 नवंबर 2026 को इलेक्ट्रॉनिक फॉरवर्ड ऑक्शन प्रस्तावित है. पूरी नीलामी प्रक्रिया MSTC ई-ऑक्शन पोर्टल और MSTC इंजन के माध्यम से संचालित की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर भी मिलेगी नीलामी की जानकारी

नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए इससे जुड़ा कैलेंडर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. इससे इच्छुक निवेशकों के साथ आम लोगों को भी प्रक्रिया की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. विभाग ने नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और निवेशक अनुकूल बनाने पर जोर दिया है.

खनन से बढ़ेगा निवेश और रोजगार

खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जमुई और बांका में मौजूद उच्च मूल्य वाले खनिज भंडारों के व्यावसायिक खनन से राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा.

उन्होंने कहा कि इससे राज्य का राजस्व मजबूत होगा. साथ ही, स्थानीय स्तर पर हजारों कुशल और अर्धकुशल रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. विभाग ने पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही है.

Also Read: बिहार में दो दिन महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री, CM सम्राट ने 4700 स्कूटी-बाइक भी किया रवाना, जानें और क्या मिला तोहफा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >