आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, इन 10 जिलों में ज्यादा रहेगा प्रभाव, IMD की एडवाइजरी जारी

Bihar Rain Alert: मंगलवार को पूरे बिहार में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. ज्यादातर जिलों में येलो जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. राज्य के ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. इन जिलों में आज दिनभर मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है.

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सीवान, सारण, भोजपुर और बक्सर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम में बदलाव से लोगों को उमस वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है. ऐसे मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कुछ इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा. हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में ज्यादा तो कुछ जिलों में कम प्रभाव रह सकता है. 5 और 6 अगस्त को भी उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में दिनभर मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम में बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मॉनसूनी ट्रफ सामान्य स्थिति के करीब बना हुआ है. साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली पूर्वी हवाएं बिहार की तरफ बढ़ रहीं हैं. ऐसे में नमी की मात्रा अधिक होने और स्थानीय स्तर पर तेजी से बादल बनने की वजह से बारिश हो रही है. इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी स्थिति बन रही है.

अब तक सामान्य से कम हुई बारिश

जानकारी के मुताबिक, कई जिलों में ठनका गिरने की वजह से करीब 7 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग की माने तो, राज्य में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, अब तक राज्य में 422 मिमी तक बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन महज 299 मिमी ही हो पाई है. इस तरह से लगभग 43 प्रतिशत अब भी कम बारिश हुई है. लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज भी हो सकतीं हैं.

Also Read: Prashant Kishor Won Bankipur Seat: 19 हजार 324 वोटों से जीते प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में जाकर BJP को हराया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >