बिहार में बसेंगे नए शहर, ग्रीनफील्ड टाउनशिप को मिलेगा आधुनिक लुक, अहमदाबाद की CEPT संस्था करेगी तकनीकी मदद

Bihar Development News: बिहार में नए शहरों को आधुनिक तरीके से विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है. ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए अहमदाबाद की CEPT संस्था तकनीकी मदद देगी. इसके तहत प्लानिंग, कनेक्टिविटी, आधारभूत सुविधाओं और पर्यावरण को ध्यान में रखकर विकास की योजना बनेगी.

Bihar Development News: बिहार में नए और आधुनिक शहरों के विकास की योजना को अब विशेषज्ञों की तकनीकी मदद मिलेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने अहमदाबाद की सेंटर फॉर एनवायरमेंट प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी एडवाइजरी फाउंडेशन (CEPT) के साथ समझौता किया है. इसके तहत तकनीकी सहायता इकाई (TSU) बनाई जाएगी.

यह इकाई प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास में तकनीकी सहयोग देगी. मंगलवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा की मौजूदगी में समझौता हुआ.

अधिकारियों ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

समझौते पर विभाग के विशेष सचिव-सह-बिहार नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवल किशोर चौधरी और CEPT एडवाइजरी फाउंडेशन के निदेशक दर्शन पारिख ने हस्ताक्षर किए.

इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार भी मौजूद रहे. समझौते के बाद अब ग्रीनफील्ड टाउनशिप की प्लानिंग में विशेषज्ञ तकनीकी सहयोग मिल सकेगा.

भूमि उपयोग से कनेक्टिविटी तक तैयार होगी योजना

CEPT आधुनिक शहरी नियोजन के क्षेत्र में विभाग को तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध कराएगा. इसके तहत भूमि उपयोग की योजना तैयार की जाएगी. स्थानिक विकास और आधारभूत ढांचे पर भी काम होगा.

टाउनशिप में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भी योजना बनाई जाएगी. इसके साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ विकास को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डेटा और वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित होगा विकास

तकनीकी सहायता इकाई के जरिए शहरी विकास की योजनाएं डेटा और वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर तैयार की जाएंगी. इससे टाउनशिप की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

नए शहरों में आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर रहेगा. नागरिकों की जरूरत के हिसाब से सड़क, कनेक्टिविटी और दूसरी आधारभूत सुविधाओं की योजना तैयार की जाएगी.

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि समृद्ध बिहार के विजन के अनुरूप भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए शहरी क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि CEPT जैसी विशेषज्ञ संस्था के साथ सहयोग से प्रस्तावित टाउनशिप को बेहतर तरीके से विकसित करने में मदद मिलेगी. यह पहल बिहार में सुनियोजित और टिकाऊ शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

मंत्री के अनुसार, तकनीकी सहायता इकाई के जरिए ग्रीनफील्ड टाउनशिप को आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसमें नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर भी विशेष ध्यान रहेगा.

Also Read: मखाना, मेडिकल कॉलेज और विष्णुपद कॉरिडोर पर फैसला, 366 पदों पर होगी नियुक्ति, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >