NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, बिहार सरकार वापस लेगी दर्ज FIR, जल्द होंगे रिहा

Bihar Government Withdraws FIR: NEET/UG परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह विभाग ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR, शिकायत और नोटिस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. साथ ही गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और भविष्य में कोई नई कार्रवाई नहीं करने का भी फैसला लिया गया है.

Bihar Government Withdraws FIR: बिहार सरकार के गृह विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर NEET/UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कहा है कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कई कानूनी कार्रवाइयों को वापस लिया जाएगा.

सरकार ने साफ किया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक बिहार में हुए इस आंदोलन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या दूसरी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

दर्ज FIR और नोटिस वापस लेने की होगी प्रक्रिया

गृह विभाग ने कहा है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR, शिकायत और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी. सरकार ने यह भी घोषणा की है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले दर्ज मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भविष्य में भी नहीं होगी कार्रवाई

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले दर्ज इन मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

सरकार ने कहा है कि यह फैसला NEET/UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और उच्च शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर हुए आंदोलन के संदर्भ में लिया गया है. इसके लिए गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर संबंधित प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.

बिहार में नीट प्रदर्शन के मामले में 355 लोग जेल भेजे गए हैं. पुलिस मुख्यालय की ओर से ही यह आंकड़ा जारी किया गया था. 694 लोग हिरासत में लिए गए थे. इसी प्रदर्शन में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू के बेटे तेज प्रताप यादव भी जेल में हैं.

इसे भी पढ़ें: क्या पुलिस प्रदर्शनकारियों पर चला सकती है AK-47? समझिए पूरी कानूनी प्रक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >