बिहार सरकार में क्लर्क भी होंगे टेक्नोक्रेट, लिपिकों के लिए अब इतनी परीक्षा पास करनी होगी जरूरी

बिहार सरकार के लिपिकीय संवर्ग या प्रकृति के सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से कंप्यूटर दक्षता जांच और हिंदी टिप्पणी और प्रारूप परीक्षा पास करनी होगी. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डाॅ बी राजेंदर ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है.

बिहार सरकार के लिपिकीय संवर्ग या प्रकृति के सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से कंप्यूटर दक्षता जांच और हिंदी टिप्पणी और प्रारूप परीक्षा पास करनी होगी. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डाॅ बी राजेंदर ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है.अपने निर्देश में उन्होंने कहा कि अभी विभागों में कंप्यूटर दक्षता जांच और हिंदी टिप्पणी और प्रारूप परीक्षा को लेकर एकरूपता नहीं है , जबकि इस परीक्षा तो पास करने में एकरूपता लाने की जरूरत है. उदाहरण के तौर पर उन्होंने लिखा है पंचायत सचिवों को कंप्यूटर दक्षता जांच परीक्षा पास करना तो अनिवार्य है, लेकिन राजस्व पर्षद की विभागीय या हिंदी टिप्पणी और प्रारूप परीक्षा पास करना अनिवार्य नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >