Bihar Floor Test Live : कांग्रेस विधायक देर रात पहुंचे सदाकत आश्रम, जदयू विधायक ने बितायी चाणक्या में रात
Copied link
Bihar Floor Test Updates: बिहार की सियासी अफरा-तफरी के बीच नीतीश कुमार की एनडीए सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है. जहां आरजेडी खेला होने की बात कह रही है, वहीं भाजपा नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. विधान मंडल से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
1:17 PM. 12 Feb 241:17 PM. 12 Feb
बिहार पुलिस मुख्यालय ने किया अलर्ट जारी
पटना. राज्य पुलिस मुख्यालय ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने व उस पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार राज्य भर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है. यह अलर्ट सोमवार की शाम तक लागू रहेगा. इस दौरान पूरे राज्य में विशेष वाहन जांच अभियान भी संचालित किया जायेगा. पुलिस प्रशासन किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करेंगे. पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायकों के साथ मिलने जुलने वालों पर भी नजर रखी जायेगी. हालांकि, इस अलर्ट को लेकर आलाधिकारी कुछ बोलने से परहेज करते रहे.
1:17 PM. 12 Feb 241:17 PM. 12 Feb
कांग्रेस विधायक देर रात पहुंचे सदाकत आश्रम, जदयू विधायक ने बितायी चाणक्या में रात
कांग्रेस विधायक देर रात पहुंचे सदाकत आश्रम, जदयू विधायक ने बितायी चाणक्या में रात
मुख्य बातें