Bihar Floor Test Live: नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में पाया विश्वासमत, पक्ष में मिला 160 वोट

Bihar Floor Test Live Updates: बिहार में महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद विधानसभा में नीतीश कुमार विश्वास मत पेश किया. ये विश्वासमत सदन में पहले ध्वनिमत से फिर वोटिंग की प्रक्रिया से पास हुआ. विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 160 वोट मिले. वहीं वोटिंग के समय भाजपा ने वॉकऑउट कर दिया. इससे विश्वास मत के विरोध में एक वोट भी नहीं पड़ा. विश्वास मत के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ. पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे के ऊपर जमकर तीखे हमले किए.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में पाया विश्वासमत, पक्ष में मिला 160 वोट

बिहार विधानसभा में विश्वासमत वोटिंग की प्रक्रिया में भी पारित हो गया है. इस प्रक्रिया में पक्ष में 160 विधायकों ने वोट दिया. वहीं विपक्ष में 0 विधायकों ने वोट दिया.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

बिहार विधानसभा में विश्वासमत ध्वनिमत से पारित, भाजपा सदस्यों ने किया वॉकऑउट

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का विश्वासमत ध्वनिमत से पारित हो गया. हालांकि इससे पहले मतदान कराने की मांग की गयी. भाजपा सदस्यों ने किया वॉकऑउट.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

बिहार विधानसभा में विश्वासमत से पहले सदन में हंगामा, भाजपा का मतदान से इंकार

बिहार विधानसभा में विश्वासमत से पहले सदन में हंगामा शुरू हो गया. मतदान का प्रस्ताव दिया गया. मगर भाजपा ने मतदान से इंकार कर दिया.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

समाज को तोड़ने का काम कर रही है भाजपा

समाज को तोड़ने का काम कर रही है भाजपा, धार्मिक भावना भड़काने की कोशिश कर रही है. देश में समाजवादी सोच वाले एक साथ आ रहे हैं.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

बिहार विधानसभा में बीजेपी नेता ने सदन का किया बॉयकाट

बिहार विधानसभा में बीजेपी नेता ने सदन का किया बॉयकाट, सीएम नीतीश कुमार ने किया जोरदार तंज 7 दल साथ है, अकेले बीजेपी क्या करेगी.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

आजादी की लड़ाई में नहीं शामिल थी भाजपा

आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं थी, उल्टे आजादी के बाद बापू को मार दिया, वादा किया था 75वां साल में ये होगा वो होगा, मगर क्या हुआ कुछ नहीं हुआ.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

हमारी पार्टी का नाश करने की भाजपा

हमारी पार्टी का नाश करने लगी भाजपा तो पार्टी के लोगों ने कहा, फिर हमने बैठकर निर्णय लिया कि जहां थें वहां फिर से चले, अब साथ मिलकर बिहार का भी विकास करेंगें.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा क्यों नहीं दिया

खाली दिल्ली का प्रचार होते रहता है, हमलोग क्या कर रहे थे, हम कुछ नहीं बनना चाहते हैं, सिर्फ काम करना चाहते हैं, पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा क्यों नहीं दिया, हम तो बार बार मांग कर रहे थे.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

पीएम बनने की महत्वकांक्षा नहीं

सीएम ने कहा कि हमको प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वकांक्षा नहीं. हमपर बिहार को संभालने का दबाव बनाया गया. वर्ष 2005 के नतीजों को भी याद किया जाए.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

नंदकिशोर की जगह विजय सिन्हा को बनाया अध्यक्ष

सुशील मोदी को कहने के बाद भी नहीं बनाया डिप्टी सीएम, हम समर्थन नहीं देते तो कैसे चुने जाते विजय सिन्हा अध्यक्ष, आज सात पार्टियों का एक साथ मिला समर्थन.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

भाजपा ने जबरदस्ती बनाया सीएम

2020 के चुनाव में भाजपा को ज्यादा सीट आयी थी. हमने कहा कि भाजपा का सीएम बने, मगर मुझे जबरदस्ती सीएम बनाया गया, जिसे मैंने आगे बढ़ाया उसे मेरे खिलाफ आगे बढ़ा दिया.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

सीएम ने कहा था- भाई समान दोस्त का बेटा है

जब मैं विपक्ष में था तो सीएम ने कहा था- भाई समान दोस्त का बेटा है, भरे सदन में मुझे कहा था बाबू बैठ जाओ, उनके इस बात में आदेश भी था, प्रेम भी था. सीएम का फैसला एतिहासिक.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

पीएम ने कहा था नीतीश कुमार सच्चे समाजवादी, तो दर्द क्यों

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार सच्चे समाजवादी, फिर भाजपा को उनके हमारे साथ आने से दर्द क्यों हो रहा है. असल में भाजपा 2024 को लेकर डर गयी है.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

सत्ता पाने का मोह नहीं, पांच साल रहा नेता विपक्ष

बिहार की जनता के लिए नीतीश कुमार ने पूरे देश के विपक्ष को साथ लाने का काम किया. मुझे सत्ता पाने का मोह नहीं, पांच साल से नेता विपक्ष रहा हूं. देश का शायद एक मात्र नेता हूं जिसके माता-पिता मुख्यमंत्री हों और बेटा विपक्ष में बैठा था.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

समाजवादी विरासत हमारे पास रहेगी

भाजपा समाज में समाजित तनाव और धार्मिक तनाव फैलाना चाहती थी. इसके खिलाफ कांग्रेस, जदयू और राजद समेत सभी पार्टियां साथ आयी है. समाजवादी विरासत हमारे पास रहेगी.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

हम बिहार के लोग डरने वाले नहीं है

महाराष्ट्र की तरह बिहार में केल पाना संभव नहीं, भाजपा कहती है विपक्ष को खत्म कर देंगे, ये लोकतंत्र के हित में कैसे हो सकता है. अब किसान और मजदूर का बेटा सदन में चूनकर आया है.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

लोकतंत्र के हित में नीतीश कुमार ने लिया फैसला

नीतीश कुमार ने लोकहित में महागठबंधन के साथ आने का फैसला लिया, नीतीश कुमार जैसा हिम्मत कोई नहीं दिखाता, हिम्मत दिखाने के कारण ही आज मेरा पूरा परिवार परेशानी झेल रहा है. मगर हम डरने वाले नहीं.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

लालू जी ने रेल मंत्रायल को दिया मुनाफा

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव देश के पहले रेल मंत्री जिसने मंत्रायल को लाभ दिलाया. पूरी दुनिया ने उन्हें मैनेजमेंट गुरू माना. मगर भाजपा सरकार उसे प्राइवेट हाथों में बेच रही है. भाजपा देश की संपत्ति बेच रही है.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

गुरुग्राम के मॉल में सीबीआई मार रही रेड, लोग कह रहे हैं तेजस्वी मॉल

जिस मॉल में सीबीआई मार रही रेड, उसका उद्घाटन बीजेपी नेता ने किया, भाजपा के साथ रहने से साधू, नहीं रहने पर कैरेक्टर लेस हो जाते हैं.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

बिहार विधानसभा को संबोधित कर रहे हैं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बीजेपी की जमाई है सीबीआई और ईडी. नीतीश कुमार का महागठबंधन के साथ आना एतिहासिक फैसला.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

बिहार विधानसभा में कांग्रेस के नेता अजित शर्मा ने संबोधन शुरू किया

बिहार विधानसभा में कांग्रेस के नेता अजित शर्मा ने संबोधन शुरू किया. कहा- अभी राह में कई मोड़ है. कोई आएगा, कोई जाएगा, तुम्हे दिल से जिसने भुला दिया, उसे भुलने की दुआ करो.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

केंद्र सरकार का बिहार के विकास से कुछ लेना देना नहीं

विजय चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी की हालत ऐसी कर दी गई है कि वो राजनीति छोड़ने की बात कह रहे है. केंद्र सरकार ने बिहार के विकास को लेकर कोई मदद नहीं की, बिहार की उपेक्षा की गई.

10:58 PM. 24 Aug 22 10:58 PM. 24 Aug

2020 में जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर आया

विजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले हम 126 की ताकत के साथ बिहार की सेवा कर रहे थे. अब हम 164 के साथ बिहार की सेवा कर रहे है.

8:33 PM. 24 Aug 22 8:33 PM. 24 Aug

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी का संबोधन

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, जनता जिसे चाहे वो ही पीएम बन सकता है, PM को लेकर किसी मुगालते में नहीं रहते हैं नीतीश कुमार.

8:33 PM. 24 Aug 22 8:33 PM. 24 Aug

26 अगस्त को बिहार विधानसभा की होगी बैठक

26 अगस्त को बिहार विधानसभा की बैठक होगी. ये फैसला विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया.

8:33 PM. 24 Aug 22 8:33 PM. 24 Aug

नीतीश कुमार खेल करने में माहिर, गठबंधन बदलते रहते हैं

तारकिशोर ने सदन में कहा कि नीतीश कुमार खेल करने में माहिर हैं. अक्सर गठबंधन बदलते हैं. बिहार में जंगल राज की तरफ बढ़ रहा है. नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी का भरोसा बदला.

8:33 PM. 24 Aug 22 8:33 PM. 24 Aug

क्या कुछ नहीं कहा राजद ने नीतीश कुमार को, फिर बना ली सरकार

तारकिशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को राजद ने क्या कुछ नहीं कहा. अब उनके साथ फिर से सरकार बना ली, नीतीश कुमार को कहा गया कि इनके पेट में दांत हैं. नीतीश कुमार केवल भोले दिखते हैं. मगर अब बिहार के लिए पल्टू कुमार हैं. उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं.

8:33 PM. 24 Aug 22 8:33 PM. 24 Aug

नीतीश कुमार हैं कुर्सी कुमार

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार सीएम बनने के लिए सब कुछ भूल गए हैं. नीतीश कुमार कुर्सी कुमार है. मगर सेंटर में अभी पीएम के लिए वैकेंसी नहीं है. उन्होंने लालू प्रसाद को भी धोखा दिया है.

8:07 PM. 24 Aug 22 8:07 PM. 24 Aug

महागठबंधन की सरकार में अपराधियों की बल्ले-बल्ले

महगठबंधन की सरकार बनने के साथ ही अपराधियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है. सत्ता के 15 दिनों में क्राइम बढ़ गया. बिहार दिशाहीन हो गयी है. जो कल अपराधों में घिरा था, वो आज सत्ता में बैठा हुआ है. कैबिनेट में 75% मंत्री दागी.

8:07 PM. 24 Aug 22 8:07 PM. 24 Aug

पूर्व उपमुख्यमंत्री सदन को संबोधित करते हुए किया महगबंधन पर हमला

तारकिशोर ने कहा कि किसी पार्टी का सत्ता में या विपक्ष में होना स्वाभाविक है. मगर बीजेपी का आज विपक्ष में होना जनादेश नहीं है. जनता को घोखा दिया गया, जनादेश का गला घोटा गया. जदयू ने अपने दम पर कभी नहीं बनायी सरकार.

8:07 PM. 24 Aug 22 8:07 PM. 24 Aug

गुरुवार को होगा स्पीकर और उपसभापति का नामांकन

गुरुवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा. अध्यक्ष के लिए अवध बिहारी चौधरी नामांकन करेंगे. वहीं रामचंद्र पूर्वे उपाध्यक्ष के लिए करेंगे नामांकन.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

बिहार विधानससभा की कार्यवाही शुरू

बिहार विधानससभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है. नरेंद्र नारायण यादव आसन पर बैठे हैं.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

बीजेपी कार्यालय पहुंचे विजय सिन्हा

इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही बीजेपी कार्यालय पहुंच गए विजय सिन्हा.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

सौ सोनार का एक लोहार का

पटना-आरजेडी नेताओं के यहां सीबीआई छापेमारी पर बोले तेजस्वी यादव. “सबका जवाब सही जगह पर दिया जाएगा”. “सबको पता था ऐसा होगा”. “सौ सोनार का एक लोहार का”.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

बिहार विधानससभा का सत्र अब 26 अगस्त तक

बिहार विधानससभा का सत्र अब 26 अगस्त तक होगा. बिहार कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला. कैबिनेट में केवल एक एजेंडे पर लगी मुहर.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में, बढ़ाई जाएगी विधानसभा सत्र की अवधि

विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए भले ही विशेष सत्र बुलाई गई हो लेकिन स्पीकर की कुर्सी से इस्तीफा देते देते विजय कुमार सिन्हा ने ऐसा दांव खेला कि नीतीश सरकार को आनन-फानन में कैबिनेट की बैठक बुलानी पड़ी है. अब से थोड़ी देर बाद नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. बैठक में विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाए जाने पर मुहर लग सकती है.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

बिहार विधानसभा पहुंचे उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी विधानसभा भवन पहुंचे. सभा अध्यक्ष के कक्ष में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

CBI की छापेमारी पर बोलीं राबड़ी देवी, डर गई है BJP

सीबीआई रेड को लेकर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी जमकर हमला बोला है. राबड़ी देवी ने सीबीआई की इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने साफ़ तौर पर कहा है कि बिहार में नई सरकार बनने के कारण बीजेपी के लोग डर गए हैं. बीजेपी को छोड़कर सभी दल महागठबंधन की सरकार के साथ हैं.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

नीतीश कुमार ने खुद ही शिकायत की थी

बिहार में राजद नेताओं के घर पर चल रही CBI की छापेमारी पर बिहार BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि BJP किसी को लगाती नहीं और किसी को फंसाती नहीं है. आज से डेढ़ साल पहले नीतीश कुमार ने खुद ही शिकायत की थी,जब बिस्कोमान में करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे थे,तब बिहार सरकार ने संज्ञान में लिया था.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा का इस्तीफा, दो बजे तक सदन स्थगित

विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दी गयी है. सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नरेंद्र नारायण यादव कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये गये.

7:34 PM. 24 Aug 22 7:34 PM. 24 Aug

विधानमंडल पहुंचने लगे विधायक

बिहार में महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद आज विधानसभा में नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे. इसको लेकर विधायकों का विधानमंडल परिसर आना शुरू हो गया है.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

विधानसभा की कार्यवाही शुरू, विजय सिन्हा दे रहे अध्यक्षीय संबोधन

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू. सभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपना अध्यक्षीय भाषण शुरू किया.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

विजय सिन्हा के अध्यक्षीय भाषण पर बनी सहमति

बिहार विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म हो गयी है. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष को लेकर मंत्रणा हुई. बैठक में विजय सिन्हा के अध्यक्षीय भाषण पर सहमति बन गयी है. माना जा रहा है कि अध्यक्षीय भाषण के बाद वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

देवेश चंद्र ठाकुर ने सभापति का नामांकन पत्र दाखिल किया

पटना-महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में देवेश चंद्र ठाकुर ने विधानपरिषद सभापति का नामांकन पत्र दाखिल किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,पूर्व राबड़ी देवी नहीं हुए नॉमिनेशन में शामिल.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के बाहर महागठबंधन के विधायकों का स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

सूचना के समय 38 विधायक का समर्थन जरूरी

भाजपा सांसद सुनील मोदी ने कहा है कि स्पीकर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना की नोटिस मिलने पर इस्तीफ़े का प्रावधान नहीं है. सूचना के समय 38 विधायक खड़े होंगे, तभी वह स्वीकृत होगा. इस दौरान स्पीकर आसन पर रह सकते हैं. जब प्रस्ताव पर चर्चा होगी उसके पूर्व स्पीकर इस्तीफ़ा दे सकते हैं, परंतु आसन पर नहीं बैठ सकते.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

शक्ति सिंह यादव ने कल ही जता दी थी आशंका   

शक्ति सिंह यादव ने कल ही ट्वीट कर सीबीआई रेट के संकेत दे दिये थे. उन्होंने लिखा है बौखलाई हुई भाजपा के सहयोगी CBI, ED, IT बिहार में अतिशीघ्र ही रेड की तैयारी कर रहे है. पटना में जमावड़ा शुरू हो चुका है. कल का दिन महत्वपूर्ण है.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

कार्यमंत्रणा की बैठक शुरू

बिहार विधानसभा के एक दिवसीय सत्र का आज शुरुआत हो रही है. इसको लेकर विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक शुरू हो गयी है. इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंथन होगा.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाना सही नहीं

भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि राजद के लोग अपनी पाप की सजा भोग रहे हैं. भाजपा को इस छापेमारी से कोई लेना देना नहीं है. भारत की स्वतंत्र एजेंसी पर सवाल उठाना उनकी मानसिकता तो दिखाता है. संवैधानिक संस्था पर इस प्रकार से हमला करना नहीं चलेगा.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन 

बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सत्तापक्ष के लोग राजद नेताओं के घर छापेमारी और सभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

इस्तीफा नहीं देना निंदनीय : उपाध्यक्ष

विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफा नहीं दिये जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा आंकड़ा सत्ता पक्ष के साथ है. सदन आंकड़ों के साथ ही चलता है. आंकड़ा नहीं रहने और अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी इस्तीफा नहीं देना निंदनीय है.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

जदयू और महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक आज

जदयू विधानमंडल दल और महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक अणे मार्ग में किया जायेगा. शाम करीब छह बजे से जदयू विधानमंडल दल की बैठक होगी. इसके बाद शाम करीब सात बजे से महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक होगी. इसमें विधायी कार्यों संबंधित चर्चा, राज्य और देश के ताजा राजनीतिक हालात सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही राज्य में विकास के कार्यों सहित विपक्षी सदस्यों के उठाये गये सवालों पर भी महागठबंधन नेताओं के बीच बातचीत होगी. सदस्य अपने- अपने सुझाव पेश करेंगे जिस पर निर्णय लिये जाने की संभावना है.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

सीएम ने विस सचिव को लिखा था पत्र

विधानसभा की कार्यसूची में फेरबदल करते हुए मंगलवार की देर शाम नयी कार्यसूची जारी हुई. इसके तहत अब बुधवार को स्पीकर के संबोधन के बाद उनके खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके पहले मंगलवार को विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के नियम 20 पर अमल करते हुए सदन के नेता नीतीश कुमार नेविधानसभा के सचिव को पत्र लिखा कि सदन की कार्यवाही के दौरान पहला काम अध्यक्ष को हटानेके प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके बाद सरकार के विश्वास का मत हासिल करनेका प्रस्ताव लाया जायेगा.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

कार्यवाही के दौरान मुद्दों पर आक्रामक रहेगी भाजपा

भाजपा की बैठक में फैसला हुआ कि भाजपा सदन की कार्यवाही के दौरान मुद्दों पर आक्रामक रहेगी. हालांकि, सभी विधायक इस दौरान मर्यादा का पूरीतरह पालन करेंगे.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

यह अच्छा होता कि वह इस्तीफा दे देते

संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह अच्छा होता कि वह इस्तीफा दे देते. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो सदन के पास उनको हटाने का ही विकल्प रहेगा. बुधवार को सदन के भीतर किसी भी संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसका जिम्मेदार भाजपा का शीर्ष नेतृत्व होगा.

5:01 PM. 24 Aug 22 5:01 PM. 24 Aug

अविश्वास प्रस्ताव नियम व आत्मसम्मान के विरुद्ध

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा नेकहा कि आसन से बंधे होनेके कारण संसदीय नियमों और प्रावधानों से असंगत नोटिस को अस्वीकृत करना मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी है. उसी जिम्मेदारी को निभाते हुए मुझे अविश्वास प्रस्ताव नियमानुकूल प्रतीत नहीं होता है. सिन्हा नेकहा कि नोटिस में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार आरोप भी लगाये गये हैं, जो नितांत व्यक्तिगत हैं. अतः मैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मेरे विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का प्रतिकार करते हुए इस्तीफा नहीं दूंगा.

मुख्य बातें

Bihar Floor Test Live Updates: बिहार में महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद विधानसभा में नीतीश कुमार विश्वास मत पेश किया. ये विश्वासमत सदन में पहले ध्वनिमत से फिर वोटिंग की प्रक्रिया से पास हुआ. विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 160 वोट मिले. वहीं वोटिंग के समय भाजपा ने वॉकऑउट कर दिया. इससे विश्वास मत के विरोध में एक वोट भी नहीं पड़ा. विश्वास मत के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ. पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे के ऊपर जमकर तीखे हमले किए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >