Bihar Flood Updates: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बंद, दूसरे मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Bihar Flood Live Updates: 27 से 29 जलाई तक उत्तर बिहार में भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने 17 जिले के डीएम को अलर्ट रहने को कहा है. आपदा प्रबंधन के अपर सचिव एम रामचंद्रु डू ने इन डीएम को पत्र लिख कर कहा है कि 27 से 29 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश की आशंका है. इससे निबटने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये. विभाग ने जिन जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा है, उनमें किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर व खगड़िया शामिल हैं. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी स्पेशल एडवाइजरी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जाये. अधिक बारिश होने पर संभावित बाढ़ से निबटने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये. अलर्ट की कॉपी एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के अलावा पूर्णिया, कोसी, दरभंगा, सारण और मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त को भी भेजी गयी है. बाढ़ और मौसम की अपडेट जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ…

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >