पटना से भागलपुर तक रोड बनाने में खर्च होंगे 1000 करोड़, बाढ़ से 1050 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें बर्बाद

Bihar Flood Road Damage: बिहार में आई बाढ़ की वजह से कई जिलों में गंभीर स्थिति देखने के लिए मिली. ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से एक रिपोर्ट जारी किया गया, इसमें बाढ़ की वजह से कितनी सड़कें बर्बाद हुईं या फिर डूबीं, इसकी जानकारी दी गई.

Bihar Flood Road Damage: नेपाल में आई बाढ़ की वजह से बिहार में गंभीर स्थिति पिछले दिनों के लिए मिली. गंगा, गंडक, कोसी, सोन समेत कई नदियां उफन आईं. इसकी वजह से कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया. कई लोगों के घर बाढ़ में डूब गए. उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा और किसी दूसरे ऊंचे जगह पर शरण लेना पड़ा.

17 जिलों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट जारी

अब धीरे-धीरे नदियों का पानी सामान्य हो रहा है. ऐसे में अब बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. ताजा रिपोर्ट बाढ़ में कितनी सड़कें बर्बाद हुईं, इसे लेकर जारी किया गया है. पटना से भागलपुर तक लगभग 17 जिले बाढ़ से प्रभावित रहे. ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से एक रिपोर्ट जारी किया गया, इसमें आंकड़े जारी किए गए हैं.

2 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें बर्बाद

विभाग के रिपोर्ट की माने तो, 17 जिलों की 1050 से ज्यादा ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचा है. इनमें कुछ सड़कें डूबी हैं या फिर टूट गईं हैं. इन सभी सड़कों को मिलाकर, इसकी लंबाई लगभग 2 हजार किलोमीटर बताई जा रही है. प्रारंभिक रिपोर्ट की माने तो, बाढ़ से बर्बाद हुईं सड़कों की मरम्मत में लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीण कार्य विभाग ने जारी किया था आदेश

ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया था, इसके बाद ही जिलों से रिपोर्ट भेजी जा रही है. लेकिन विभाग की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि किस सड़क का कितना हिस्सा डूबा या बर्बाद हुआ है, इसकी पूरी जानकारी पूरा पानी निकलने के बाद ही पता चल सकेगा. विभाग की ओर से लगातार निचले इलाकों से पानी निकलने की स्थिति पर नजर बनाए रखने और सड़क की मरम्मत का काम शुरू करने का आदेश दिया गया है.

किस जिलों में कितनी सड़कें डूबीं?

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा पटना और भागलपुर में सड़कों को नुकसान पहुंचा है. पटना जिले में 140 ग्रामीण ग्रामीण सड़कें जबकि भागलपुर जिले में 151 सड़कें डूबी हैं. इसके अलावा दूसरे जिलों की बात करें तो, सारण की 101, अररिया की 10, बेगूसराय की 49, मधेपुर की 18, भोजपुर की 134, समस्तीपुर की 86, खगड़िया की 36, वैशाली की 82, लखीसराय की 54, कहिटार की 60, मुंगेर की 48, पश्चिम चंपारण की 16, बेगूसराय की 49, सहरसा की 20 और पूर्णिया की 18 सड़कें बर्बाद हुईं हैं.

Also Read: आरा : 23 सितंबर को जगदीशपुर जाएंगे सीएम सम्राट, दो हेलीपैड तैयार, अधिकारियों ने लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >