Bihar Election Result: इन तीन इलाकों के चुनावी नतीजे तय करेंगे NDA का भविष्य, पिछली बार महागठबंधन ने जमाया था कब्जा

Bihar Election Result: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने हैं. शाहाबाद, मगध और सीमांचल की सीटें इस बार सत्ता की चाबी तय करेंगी. इन इलाकों में एनडीए को पिछली हार की भरपाई की बड़ी चुनौती है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा चरण पूरी तरह सियासी जोश और रणनीति की टक्कर वाला रहा. एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही “अंतिम वार, नहीं स्वीकार हार” के मूड में चुनावी मैदान में उतरे. 2nd फेज में सबसे ज्यादा नजर तीन इलाकों पर रही, शाहाबाद, मगध और सीमांचल. इन तीनों रेंज में मतदान प्रतिशत भी अधिक रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि यहीं से तय होगा सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी. आइए समझते हैं क्यों ये तीन इलाके चुनावी समीकरण में इतने अहम हैं?

शाहाबाद में नई सीटों पर एनडीए की नजर

शाहाबाद रेंज में भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्सर जैसे चार जिले आते हैं. पिछले चुनाव यानी 2020 में एनडीए को यहां करारा झटका लगा था. कुल 22 सीटों में से सिर्फ 2 सीटें उसके खाते में आईं, भोजपुर की बड़हरा और आरा सीट. बाकी 20 सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा जमाया था. कैमूर, रोहतास और बक्सर जिलों में तो एनडीए का खाता तक नहीं खुला था. इस बार एनडीए की पूरी कोशिश है कि इन जिलों में कुछ नई सीटें जीती जाएं ताकि नुकसान की भरपाई हो सके.

मगध का समीकरण

मगध रीजन में गया, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद जिले शामिल हैं. यहां की 26 सीटों में से 2020 में एनडीए को सिर्फ 5 सीटें मिली थीं. गया की चार सीटों पर उसने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाकी ज्यादातर सीटों पर महागठबंधन का दबदबा रहा. इस बार एनडीए की नजर यहां की 21 सीटों पर है, जहां वह पिछली बार हार गयी थी.

सीमांचल की चुनौतियां

सीमांचल यानी पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज. यह इलाका हमेशा से चुनावी तौर पर खास माना जाता है. यहां के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 सीटें अभी एनडीए के पास हैं, जबकि किशनगंज में उसका खाता भी नहीं खुला. यही वजह है कि इस बार एनडीए सीमांचल में विकास और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर पूरा जोर लगाती दिखी. 

तीन इलाकों से एनडीए को उम्मीद

कुल मिलाकर, शाहाबाद, मगध और सीमांचल की लड़ाई इस बार एनडीए के लिए निर्णायक साबित हो सकती है. जितनी ज्यादा सीटें ये तीन इलाके देंगे, सत्ता तक पहुंचने की एनडीए की राह उतनी ही मजबूत होगी.

Exit Poll में इसे मिल रही बढ़त

ALSO READ: Bihar 2nd Phase Voting: 9 मंत्री, 15 पूर्व मंत्री सहित कई दिग्गज चुनाव मैदान में, 14 नवंबर को सियासी किस्मत का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >