Bihar Election Result 2025: जनसुराज से ज्यादा NOTA को पड़ा वोट, इस सीट पर लोगों में दिखी नाराजगी!

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव परिणाम 2025 में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की और 202 सीटों पर कब्जा जमाया. मीनापुर में जदयू के अजय कुमार ने राजद के मुन्ना यादव को बड़े अंतर से हराया, जबकि जनसुराज का खाता नहीं खुला और नोटा को उससे ज्यादा वोट मिले. जानिए मीनापुर सीट पर रिजल्ट का पूरा गणित…

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जो बीते दो तीन महीनों से हलचल थी, वह अब समाप्त हो गयी है. चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है. जनता अगले पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुन चुकी है. अब सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार के चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया. इनमें बीजेपी को 89 सीटें, जदयू को 85 सीटें, लोजपा(रा) को 19 सीटें, मांझी की हम पार्टी को 5 सीटें और आरएलएम को 4 सीटें शामिल हैं. एनडीए के खाते में कुल 202 सीटें आई हैं. वहीं महागठबंधन के हिस्से 41 सीटें गईं. कई जिलों में तो महागठबंधन का खाता भी नहीं खुल पाया. वहीं पूरे प्रदेश में जिस पार्टी की अधिक चर्चा रही वह है प्रशांत किशोर की नयी नवेली पार्टी जनसुराज. चुनाव से पहले तक बिहार में चर्चा थी कि इस बार जनता के पास तीसरा विकल्प जनसुराज है, लेकिन जनसुराज के प्रदर्शन ने यह बता दिया कि वह अभी बिहार की राजनीति को अच्छे से नहीं समझ पायी है. जनसुराज का खाता भी नहीं खुल सका. हैरानी की बात यह रही कि मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा सीट पर जनसुराज से अधिक वोट नोटा को मिले. इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जनसुराज की स्थिति क्या रही है. साथ ही इससे यह भी साबित होता है कि इतने लोगों के मन में प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी थी.

बीते दो बार से विधायक थे मुन्ना यादव

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मीनापुर विधानसभा का रिजल्ट

बता दें, मीनापुर विधानसभा सीट अपने राजनीतिक समीकरणों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है. इस सीट पर बीते 10 सालों से राजद का कब्जा था. यहां से आरजेडी के चर्चित नेता मुन्ना यादव बीते 2 बार से चुनाव जीत रहे थे. लेकिन, इस बार नीतीश कुमार का ऐसा जादू चला कि करीब 34 हजार के मार्जिन से जदयू प्रत्याशी अजय कुमार ने जीत दर्ज की. वहीं, इस सीट पर जनसुराज ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे. प्रशांत कुशोर के उम्मीदवार तेज नारायण सहनी को कुल 6633 वोट प्राप्त हुए. हैरानी की बात यह है कि इसी सीट पर कुल 7805 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया. 

नोटा को जनसुराज से अधिक वोट

नोटा को पड़े जनसुराज से अधिक वोट

बता दें, ‘नोटा’ ईवीएम में एक ऑप्शन होता है, जब आपको किसी प्रत्याशी को वोट नहीं देना होता है तो आप नोटा का प्रयोग करते हैं. जनसुराज के प्रत्याशी को प्राप्त वोटों से करीब 1172 वोट अधिक नोटा को प्राप्त हुए. इस बात से आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि जनसुराज पार्टी लोगों के बीच जगह बनाने में कितनी सफल रही. मीनापुर सीट की बात करें तो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में यहां से जदयू और राजद प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली. मतगणना की शुरुआत से ही जदयू उम्मीदवार अजय कुमार आगे चलते रहे. हालांकि, राजद प्रत्याशी मुन्ना यादव भी रेस में थे. लेकिन, दोपहर के बाद जो अजय कुमार को बढ़त मिली फिर वे पीछे मुड़ कर नहीं देखे और कुल 34238 वोटों के मार्जिन से अजय कुमार ने जीत दर्ज की. वहीं आरजेडी उम्मीदवार को कुल 79173 वोट प्राप्त हुए.

ALSO READ: ‘जोड़ी मोदिए-नीतीश जी के हीट होई…’ गाने पर जेडीयू समर्थकों ने खूब किया डांस, जीत के बाद ऐसे मना जश्न

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >