Bihar Election: लो भैय्या! शुरू हुआ भविष्यवाणियों का दौर, इन्होंने बताया NDA को कितनी सीटें मिलेंगी? हलचल तेज

Bihar Election: बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है. भारी वोटिंग के बीच इन नेताओं ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. साथ ही यह भी बता दिया है कि एनडीए को इसबार कितनी सीटें मिलने जा रही हैं. जानिए क्या कहा?

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होते ही राजनीतिक माहौल गरम हो गया है. अभी से ही आरोप-प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया है और नेता लोग अपने-अपने आंकड़े पेश कर रहे हैं. भागलपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार एनडीए ऐसा प्रदर्शन करेगा कि 2010 वाला रिकॉर्ड भी छोटा पड़ जाएगा. उनका कहना है कि उस समय एनडीए ने 206 सीटें हासिल की थीं, लेकिन 2025 में उससे भी बड़ा रिजल्ट आएगा. उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जो 121 में से 110 सीटों वाला दावा है, उस पर भी गिरिराज सिंह ने मोहर लगा दी.

“लालू परिवार को कोई विधानसभा नहीं पहुंचेगा”

बता दें, पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई, जिसमें बिहार के 121 सीटों पर वोट पड़ चुका है और वोटिंग परसेंटेज भी इस बार काफी अधिक रहा. सम्राट चौधरी के अनुसार, 25 साल बाद मतदान 60% के पार चला गया है. उनका कहना है कि ज्यादा वोटिंग का मतलब साफ है, जनता सरकार के काम से संतुष्ट है और फिर से एनडीए पर भरोसा दिखा रही है. सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि इस बार लालू परिवार का कोई भी सदस्य विधानसभा तक नहीं पहुंचेगा. उनका कहना है कि लोग अब घर-परिवार वाली राजनीति नहीं, काम करने वाली राजनीति को चुन रहे हैं. इधर विपक्ष पर भी लगातार हमले कर रहा है.

कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े

चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े. मुजफ्फरपुर सबसे आगे रहा जहां 70.96% वोटिंग दर्ज की गई. समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा जैसे जिलों में भी भारी वोट पड़े. जबकि पटना में करीब 57.93% मतदान रहा। आयोग के अनुसार, 1951-52 में बिहार में सबसे कम 42.6% मतदान हुआ था. इस बार पहले फेज का वोटिंग प्रतिशत साल 2000 के 62.67% के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुका है.

ALSO READ: Bihar Election 2025: अरे बाप रे… ऐसा विधायक प्रत्याशी नहीं देखा! संपत्ति के नाम पर 0, फिर भी लड़ रहा चुनाव, कौन हैं सुनील चौधरी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >