Vaishali Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: वैशाली जिले में मतदान संपन्न, जानिए कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

Vaishali Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: वैशाली जिले के 6 विधानसभा सीटों Hajipur, Lalganj, Vaishali, Rajapakar, Raghopur और Mahanar में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. राघोपुर सीट पर मतदान चार बजे खत्म हुआ, जबकि शेष सीटों पर शाम छह बजे मतदान संपन्न हुआ. वैशाली में पांच बजे तक करीब 51.93 फीसदी वोटिंग हुई. कोरोना काल में लोग घर से निकले. वैसे पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह दिखा वैसा इस बार नहीं था. एक-दो जगहों पर इवीएम की शुरुआती गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई. अन्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयी. बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे. हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

राघोपुर में मतदान खत्म

वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया. इस सीट से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद उम्मीदवार हैं. वही सतीश कुमार भाजपा के उम्मीदवार हैं.

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

वैशाली में 45.38 प्रतिशत मतदान

दोपहर 3 बजे तक जिले में 45.38 प्रतिशत मतदान हुआ है.

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

वैशाली में 32.97 प्रतिशत मतदान

दोपहर 1 बजे तक जिले में 32.97 प्रतिशत मतदान हुआ है.

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

सबइंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 191 पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के सबइंस्पेक्टर केआर भाई की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई.

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

वैशाली में 20.33 प्रतिशत मतदान

सुबह 11 बजे तक जिले में 20.33 प्रतिशत मतदान हुआ है.

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

वैशाली में 7.85 प्रतिशत मतदान

सुबह 9 बजे तक जिले में 7.85 प्रतिशत मतदान हुआ है.

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

वैशाली में 2.6 प्रतिशत मतदान

सुबह 8 बजे तक जिले में 2.6 प्रतिशत मतदान हुआ है.

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण की वोटिंग शुरू

जिले 6 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग शुरू हो चुकी है. मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए खास गाइडलाइंस को लागू किया गया है. बूथों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं

Patna Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: पटना में 9.52 प्रतिशत मतदान, कई VVIP ने डाला वोट

6:27 PM. 3 Nov 20 6:27 PM. 3 Nov

जिले की छह सीटों के लिए मतदान शुरू

दूसरे चरण में वैशाली जिले के जिन 6 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहा है, उनमें हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजापाकर, राघोपुर एवं महनार में शामिल है. छह विधानसभा क्षेत्रों में इस बार कुल 98 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमे सबसे अधिक 25 उम्मीदवार लालगंज विधानसभा क्षेत्र एवं सबसे कम 13 उम्मीदवार महनार विधानसभा क्षेत्र से हैं. इसके अलावा राघोपुर से 14, हाजीपुर से 18, राजापाकर सुरक्षित एवं वैशाली विधानसभा क्षेत्र से कुल 14-14 उम्मीदवार इस बार चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं.

Posted by Ashish Jha

मुख्य बातें

Vaishali Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: वैशाली जिले के 6 विधानसभा सीटों Hajipur, Lalganj, Vaishali, Rajapakar, Raghopur और Mahanar में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. राघोपुर सीट पर मतदान चार बजे खत्म हुआ, जबकि शेष सीटों पर शाम छह बजे मतदान संपन्न हुआ. वैशाली में पांच बजे तक करीब 51.93 फीसदी वोटिंग हुई. कोरोना काल में लोग घर से निकले. वैसे पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह दिखा वैसा इस बार नहीं था. एक-दो जगहों पर इवीएम की शुरुआती गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई. अन्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयी. बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे. हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >