विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी.

पटना . बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली. परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी.

परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे.

जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं.

मदन मोहन झा ने मैथिली में शपथ ली. सभी सदस्य स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आये हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >