बिहार विधानसभा चुनाव 2020 Updates: एनडीए में सीटों का बंटवारा, जदयू को 122 और बीजेपी को मिलीं 121 सीटें

Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: बिहार की सियासत के लिए आज का दिन अहम साबित हुआ. एनडीए के तहत भाजपा और जद यू की सीटों का ऐलान हो गया. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat Khabar साथ.

Live Updates
11:19 PM. 6 Oct 20 5:49 PM. 6 Oct

एनडीए में सीटों का बंटवारा

बिहार चुनाव के लिए एनडीए में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया. बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जेडीयू के हिस्से में 122 सीटें आईं. जीतन राम मांझी की ‘हम’ पार्टी को जेडीयू अपने हिस्से से सीट देगी. जेडीयू ने सोमवार को ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही उन्हें सिंबल देना शुरू कर दिया था वहीं भाजपा आज अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी.

9:08 PM. 6 Oct 20 3:38 PM. 6 Oct

लोजपा के बिहार एनडीए से अलग होने पर भाजपा ने दिया ये कड़ा संदेश

भाजपा ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि एनडीए में सारी बाते जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है. पार्टी ने कहा है कि गठबंधन में वही रहेंगे जो नीतीश जी का नेतृत्व स्वीकार करेंगे. भाजपा ने चिराग पासवान को साफ संदेश देते हुए कहा है कि केंद्र से हटना पड़ेगा, अगर वो नीतीश कुमार का नेतृत्व नहीं स्वीकार्य नहीं करते.

7:46 PM. 6 Oct 20 2:16 PM. 6 Oct

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय प्रताप रालोसपा में शामिल

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय प्रताप ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी की सदस्यता ली. प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान हुआ.

7:46 PM. 6 Oct 20 2:16 PM. 6 Oct

सीट शेयरिंग की घोषणा तीन बजे

खबर आ रही है एनडीए के तहत बीजेपी-जदयू के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा सुलझ गया है. हालांकि अभी बैठक जारी है. बताया गया है कि तीन बजे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का ऐलान किया जाएगा. सीएम आवास पर भूपेंद्र यादव , देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य नेता मौजूद हैं.

7:46 PM. 6 Oct 20 2:16 PM. 6 Oct

RJD  ने दागियों की पत्नियों को दिया टिकट!

राष्‍ट्रीय दल ने अपने प्रत्‍याशियों पहली सूची के नाम की घोषणा शुरू कर दी है.हालांकि, पूरी सूची की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है. पार्टी के कई नेताओं के टिकट कट गए हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी ने दागियों की पत्नियों को भी टिकट दिया है. जानकारी के मुताबिक, नवादा से दुष्‍कर्म के मामले में सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी तथा संदेश से दुष्‍कर्म के आरोपित अरुण यादव की पत्‍नी किरण देवी को भी टिकट दिया है.

साथ ही बाराचट्टी से समता देवी, बेलागंज से सुरेंद्र यादव, बोधगया से सर्वजीत कुमार, जगदीशपुर से रामविशुन लोहिया, नोखा से अनीता देवी, जमुई से विजय प्रकाश, रामगढ़ से सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेंद्र यादव, मखदुमपुर से सूबेदार दास, चकाई से सावित्री देवी, शाहपुर से राहुल तिवारी, जहानाबाद से सुदय यादव, शेख़पुरा से विजय सम्राट, मधुबनी से समीर कुमार महासेठ, गोह से भीम सिंह, नवीनगर से डब्ल्यू सिंह अौर ओबरा से ऋषि सिंह को टिकट दिया गया है.

7:46 PM. 6 Oct 20 2:16 PM. 6 Oct

अनंत सिंह को नामांकन भरने की अनुमति

न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में बंद मोकामा के निर्वतमान विधायक अनंत कुमार सिंह 7 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्चा दाखिल करेंगे. बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट से अनुमति मिल गई है. खबर है कि वो राजद पार्टी से नामांकन करेंगे.

मुख्य बातें

Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: बिहार की सियासत के लिए आज का दिन अहम साबित हुआ. एनडीए के तहत भाजपा और जद यू की सीटों का ऐलान हो गया. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat Khabar साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >